Barabanki

Barabanki: 27 जनवरी से लापता किशोर का नहीं लग सका कोई सुराग, पुलिस ने पोस्टर जारी कर लोगों से की यह अपील

SHARE:

Barabanki: 27 जनवरी से लापता किशोर का नहीं लग सका कोई सुराग

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर मो० अदनान लापता। पुलिस ने गुमशुदगी का पोस्टर जारी कर आमजन से मदद की अपील की। सूचना देने पर नकद इनाम।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में चिंता और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। लापता किशोर की पहचान मोहम्मद अदनान पुत्र मोहम्मद निहाल निवासी छोटी लाइन क्रासिंग, देवा रोड, बाराबंकी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ओवरटेक को लेकर खुलेआम दबंगई: युवक को पीटने के बाद नहर में फेंका, बोलेरो चढ़ाकर बाइक तोड़ी, वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अदनान 27 जनवरी 2026 को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश तेज करते हुए गुमशुदगी का पोस्टर जारी किया है।

 

किशोर की पहचान (हुलिया)

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार—

रंग: सांवला
चेहरा: गोल
एक आंख छोटी
कान: छोटे
गला: औसत
कद: लगभग 5 फीट
उम्र: करीब 14 वर्ष
बोलने में असमर्थ / सही से बोल नहीं पाता
पहनावा: लाइनिंग जैकेट, गोल्डन जींस, पैरों में जूते

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जमीन कब्जा विवाद गरमाया: आत्मदाह की चेतावनी देकर लखनऊ कूच पर निकला दिव्यांग, प्रशासन ने रास्ते में रोककर दिया आश्वासन 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को यह किशोर कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नगर कोतवाली बाराबंकी या नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।

संपर्क सूत्र

परिजन (मो० निहाल): 8707526141
चौकी प्रभारी: 8377974717
प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर: 9454403067

सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद इनाम दिए जाने की भी घोषणा की गई है। पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर टीमें सक्रिय कर दी गई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में रेगुलेटर में फंसा मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22928
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई