Barabanki

Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, PRV सिपाही समेत दो युवक घायल; गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल रेफर

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 44वें किमी पर बाइक की PRV सिपाही से टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही समेत तीन लोग घायल हुए।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 सितंबर 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के 44वें किलोमीटर पर हुए हादसे में PRV सिपाही समेत बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया।

सीएचसी हैदरगढ़ में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गश्त के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात PRV पर तैनात पुलिसकर्मी मंगलवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लघुशंका लगने पर सिपाही संदीप यादव PRV वाहन को सड़क किनारे रुकवाकर नीचे उतर रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: तीजे के दौरान मारपीट का आरोप, FIR दर्ज न होने से पुलिस पर उठे सवाल

बताया गया कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक की सिपाही संदीप यादव से टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: Barabanki: छह बेटियों के बाद बेटे के जन्म की खुशखबरी ने परिवार को झूमाया, लेकिन रात के 2 बजते ही बदली तस्वीर; जाने अस्पताल में क्यों हुआ बवाल?

हादसे में सिपाही का टूटा पैर

दुर्घटना में PRV सिपाही संदीप यादव का बायां पैर टूट गया। वहीं बाइक सवार दोनों युवकों को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी की बेटियों का यूपी बोर्ड में जलवा: हाईस्कूल-इंटर में टॉप रैंक, जिले का नाम किया रोशन

सूचना मिलने पर डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • संदीप यादव — PRV सिपाही, हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात।
  • प्रदीप कुमार (28) — पुत्र पूर्णमासी, निवासी कटगरा पट्टी, थाना दोस्तपुर, जिला सुल्तानपुर।
  • अवधेश (35) — पुत्र दयाराम, निवासी कटगरा पट्टी, थाना दोस्तपुर, जिला सुल्तानपुर।

सीएचसी हैदरगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तीनों घायल ज़िला अस्पताल रेफर 

हादसे की सूचना के बाद घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर मिला अंबेडकर नगर के युवक का शव, बैग और डायरी से हुई पहचान; परिजनों को सूचित कर जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई