Barabanki

Barabanki: शारदा नहर में मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शारदा नहर से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कतुरीकला मदरसे के पास शारदा नहर में सोमवार सुबह लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में शव उतराता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 

सुबह नहर किनारे शव देख मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण रोजमर्रा के काम से नहर की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर के पानी में उतरा रहे एक शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। ख़बर मिलते ही बड्डूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया।

यह भी पढ़ें  पत्नी ने खाने में मिलाईं नींद की गोलियां, फिर ईंट से कुचलकर उतारा मौत के घाट! बाराबंकी में रामतीरथ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

 

शव कई दिन पुराना होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह कई दिनों पुराना है। शरीर पर सड़न के स्पष्ट लक्षण दिखाई दे रहे थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। शव की स्थिति देख आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर दरोगा को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, 25 हजार की मांगी थी रिश्वत

 

पहचान नहीं हो सकी, आसपास के थानों को भेजी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही बड्डूपुर थाना प्रभारी मनोज सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद आसपास के थानों को सूचना देकर गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू की गई।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अधेड़ की मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: आम की बाग में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर हालत में CHC से जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?