Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Barabanki News: पंचतत्व में विलीन हुए धमेड़ी स्टेट के राजा रत्नाकर सिंह, हज़ारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

रामनगर-बाराबंकी।
धमेड़ी स्टेट के राजा रत्नाकर सिंह के निधन की सूचना से सोमवार को क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामनगर अमर सदन में अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोगो का जमावड़ा लग गया। धमेडी रियासत के राजा रत्नाकर सिंह को उनके 5 वर्षीय नाती बृजेश्वर पाल सिंह ने मुखाग्नि दी। नम आंखों से सगे संबंधियों व क्षेत्र के हज़ारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़े : Barabanki News: हथेली पर मेंहदी से स्लोगन उकेर छात्राओं ने मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा 2007 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधानसभा रामनगर से चुनाव लड़ चुके राजा रत्नाकर सिंह अपने मृदभाषी स्वभाव एवं धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के चलते क्षेत्र के लोगो के काफी चहेते थे। ग़रीबो व ज़रूरतमंद लोगो की समय-समय पर तन मन धन से मदद करने वाले राजा रत्नाकर सिंह अपने पीछे धर्म पत्नी मृणालनी सिंह व चार पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिजनों समेत इलाके के लोगो का रो रो कर बुरा हाल था।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजा साहब के ससुर राजा दिग्विजय सिंह, साले विधायक जयवर्धन सिंह, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, गंगोल बहराइच सहित अनेक रियासतों के राजाओं, पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व सांसद डॉक्टर पी एल पुनिया, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, विधायक फरीद महफूज किदवई, भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत, गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामचरण पाठक, आलोक तिवारी, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा सहित भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

यह भी पढ़े : Barabanki News: डीएम एसपी ने विधानसभा ज़ैदपुर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District

1669
आपकी राय

बाराबंकी 53 लोकसभा क्षेत्र से आप किस प्रत्याशी को अपने सांसद के तौर देखना पसंद करते हैं ?

और पढ़ें