Barabanki

बाराबंकी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित: भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

SHARE:

बाराबंकी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकसित भारत के संकल्प पर जोर दिया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 17 जून 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बाराबंकी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सागर इंस्टीट्यूट में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना विकास और जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण के साथ हुई। इसके बाद आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में केंद्र सरकार की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अनूप गुप्ता बोले- भारत ने आत्मविश्वास और सुशासन का नया अध्याय लिखा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है।

यह भी पढ़ें  महिला आरक्षण पर सियासत तेज: राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले—‘महिलाओं के साथ हुआ विश्वासघात’

उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश आतंकवाद और सीमा पार से आने वाली चुनौतियों पर सीमित प्रतिक्रिया देता था, लेकिन अब भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता।

अनूप गुप्ता ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक तथा आतंकवाद के विरुद्ध की गई विभिन्न निर्णायक कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कदमों ने विश्व को भारत की नई शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय कराया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास, विश्वास और जनकल्याण का नया युग स्थापित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि “मोदी हैं तो मुमकिन है और योगी हैं तो यकीन है।”

सतीश चंद्र शर्मा ने गिनाईं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लेकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 14 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।

जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत, एमएलसी ने जताया आभार

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। वहीं एमएलसी अंगद सिंह ने सम्मेलन में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: सुमली नदी में डूबने से दो नाबालिग दोस्तों की मौत, नदी किनारे भैंस चराने गए थे बच्चे

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव, अमरीश रावत, हरगोविंद सिंह, सरोज रावत, राम कुमारी मौर्य, सुनील झुनझुनवाला, विजय आनंद बाजपेई, ब्रजेश रावत, पवन सिंह रिंकू, अजीत प्रताप सिंह, शील रत्न मिहिर, डॉ. विवेक वर्मा, नवीन राठौर, रचना श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, अंशु वर्मा, अलका मिश्रा, चमन सिंह पटेल, सहजराम पटेल, सत्यप्रकाश वर्मा, रामेश्वरी त्रिवेदी, मुलायम सिंह यादव, मनीष परिहार एवं रूपेश सिंह लकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में खनन माफियाओं के मददगार बने तहसीलदार नवाबगंज: कार्रवाई के बारे में पूछने पर भड़के, बोले—“फांसी नहीं चढ़ा देंगे”

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18133
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई