Barabanki

भाजपा MLC पर जमीन कब्जाने का आरोप: बाराबंकी में पिस्टल दिखाकर दी गई जान से मारने की धमकी? पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन पर भी उठाए गंभीर सवाल

SHARE:

बाराबंकी में भाजपा MLC अंगद सिंह पर जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप।

पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन पर सुनवाई न करने, धमकी देने और जेसीबी से बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरा मामला।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भाजपा एमएलसी पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। लखनऊ निवासी एक व्यक्ति ने भाजपा एमएलसी अंगद सिंह व उनके सहयोगियों पर जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश तथा स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर प्रभाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित का दावा है कि उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि एमएलसी के प्रभाव के चलते शिकायतों के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

भाजपा MLC पर जमीन कब्जाने और दबाव बनाने का आरोप

लखनऊ के संजय गांधी पुरम निवासी आनंद वर्मा पुत्र स्वर्गीय नत्था राम वर्मा ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब छह माह से भाजपा एमएलसी अंगद सिंह, भूपेंद्र सिंह तथा उनके सहयोगी बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टिकरिया में उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार ग्राम टिकरिया स्थित गाटा संख्या 842 उनकी वैध संपत्ति है, जिस पर विपक्षी पक्ष द्वारा रास्ता निकालने और कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 जून 2026 को जब उनकी भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा था, तब आरोपित पक्ष 10-15 लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और मजदूरों के साथ मारपीट कर निर्माणाधीन दीवार और सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शहर के बीचों-बीच मोबाइल शॉप का ताला काटकर लाखों की चोरी, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात 
फ़ोटो – MLC अंगद सिंह

 

“पिस्टल दिखाकर दी गई जान से मारने की धमकी”

आनंद वर्मा का आरोप है कि विरोध करने पर भूपेंद्र सिंह ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपित पक्ष पहले से ही ग्राम जमवासी स्थित अपनी गाटा संख्या 216 पर कब्जा किए हुए है और अब उनकी जमीन पर भी कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की भूमिका पर भी उठे गंभीर सवाल

शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि जब उन्होंने माती थाने में शिकायत की तो उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि MLC अंगद सिंह का फोन आता है तो पुलिस को मजबूरन आना पड़ता है।

बकौल शिकायतकर्ता थानेदार ने उनसे यहां तक बोल दिया है, कि वह MLC अंगद सिंह के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। यदि आप जमीन पर निर्माण करोगे तो मजबूरन पुलिस को आपको गिरफ्तार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मौत बनकर दौड़ रहे खनन के डंपर: सुनवाई न होने से नाराज़ ग्रामीणों ने रोके वाहन, सड़क जाम कर किया हंगामा 

पीड़ित का दावा है कि उन्होंने भूमि की पैमाइश कराने और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विवाद का समाधान कराने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्माण कार्य रोकने का दबाव बनाया और कार्रवाई की बजाय उन्हें ही परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

आनंद वर्मा के अनुसार उनकी भूमि पर सीमेंट और सड़क निर्माण का मलबा भी डलवाया गया, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी। हालांकि, उनका आरोप है कि इसके बावजूद जमीन पर कब्जे के प्रयास नहीं रुके।

पीड़ित का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर लगातार शिकायतों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल सका, जिससे उनका परिवार मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

रात में जेसीबी से बाउंड्रीवाल और कमरे तोड़ने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 13 जून 2026 की रात करीब 12:10 बजे आरोपित पक्ष ने जेसीबी मशीन की मदद से उनकी भूमि पर बने दो कमरों और बाउंड्रीवाल को तुड़वा दिया।

उन्होंने कहा कि लगातार उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। उन्हें धमकाया जा रहा है कि “तुम्हारा वो हाल करेंगे कि तुम बाराबंकी क्या उत्तर प्रदेश ही छोड़ दोगे।” पीड़ित का दावा है कि उन्हें जान से मारने और दुर्घटना कराने तक की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बांसा शरीफ में अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ कुल शरीफ, हजारों जायरीनों ने मांगी दुआएं

निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

पीड़ित आनंद वर्मा ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने, भूमि की पैमाइश कराए जाने तथा आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की भी अपील की है।

फिलहाल मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक जांच और कानूनी कार्रवाई के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट – आसिफ हुसैन 

यह भी पढ़ें 

बाराबंकी में ₹2.27 करोड़ के जमीन सौदे में ठगी का मुकदमा: IPS अधिकारी के पिता बोले- ‘सोना बेचकर दी रकम’, पलटवार में कारोबारी ने लगाए यह गंभीर आरोप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9742
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई