Barabanki

Barabanki: शराब ठेके के सेल्समैन को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया शिकार, मारपीट कर छीने ₹65 हज़ार और मोबाइल

SHARE:

Barabanki: शराब ठेके के सेल्समैन को बनाया बाइक सवार बदमाशों ने बनाया शिकार, मारपीट कर छीने ₹65 हज़ार और मोबाइल

बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ बदमाशों द्वारा देशी शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट और लूट की सनसनी खेज घटना सामने आई है। पीड़ित सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों द्वारा देसी शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित सेल्समैन की शिकायत पर लोनी कटरा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: गणतंत्र दिवस से पहले एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नागरिकों एवं व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लदई का पुरवा, पोस्ट ख्वाजापुर निवासी पवन कुमार (रिंकू) शिवनाम स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। बीती 26 दिसंबर 2025 की देर रात करीब 10 बजे शराब ठेका बंद कर ठेके पर ही कैंटीन चलाने वाले मनीराम पुत्र गंगाप्रसाद के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

 

बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

शिवनाम नहर के पास अपाचे और डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने जबरन उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए लात-घूंसो और लाठी-डंडों से पवन कुमार और मनीराम की पिटाई कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने पवन से शराब बिक्री के 65 हज़ार रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला; लखनऊ रेफर

 

पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

मारपीट में पवन कुमार के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने लोनी कटरा थाने पहुंच कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लोनी कटरा थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ओवरटेक करते बाइक फिसलने से दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौत

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1458
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई