Barabanki

Barabanki News: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला; लखनऊ रेफर

SHARE:

Barabanki

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 24 जनवरी 2026

जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चलती मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई है, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

यह घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मंगलपुर बैजनाथ शिवकला विद्यालय के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद गांव निवासी योगेंद्र मिश्रा अपनी पत्नी मंजू मिश्रा और बेटी के साथ लखनऊ के सिविल अस्पताल से दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पुलिस की तत्परता और डॉक्टरों की संवेदनशीलता लाई रंग, 14 दिन बाद परिवार से मिली गुमशुदा महिला; कासगंज से पहुंचे परिजनों की छलक पड़ी आंखें

 

अचानक बाइक से गिरने से हुआ हादसा

जब बाइक मंगलपुर के पास पहुंची, तभी अचानक पीछे बैठी मंजू मिश्रा संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) त्रिवेदीगंज ले जाया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, इलाज के दौरान मौत; पति समेत चार पर केस दर्ज

Barabanki News: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला; लखनऊ रेफर

आपहालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर

सीएचसी त्रिवेदीगंज में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक डॉ. प्रशांत तिवारी ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मासूम की मौत पर बवाल: शव रखकर प्रदर्शन, SHO की कथित धमकी से भड़के ग्रामीण, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22882
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई