Barabanki

बाराबंकी में सिटीजन फोरम की महत्वपूर्ण बैठक: हफीज भारती को बनाया गया चेयरमैन, सामाजिक समरसता और विकास पर रहेगा फोकस

SHARE:

बाराबंकी के वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हफीज भारती को बाराबंकी सिटीजन फोरम का चेयरमैन बनाया गया।

बैठक में सामाजिक समरसता, युवा भागीदारी और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के प्रमुख समाजसेवी और वरिष्ठ राजनेता हफीज भारती को बाराबंकी सिटीजन फोरम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सिटीजन फोरम के संरक्षक अमीर हैदर एडवोकेट और फोरम के अध्यक्ष अरशद आजमी द्वारा सौंपी गई।

शनिवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में बाराबंकी जिले में सिटीजन फोरम की कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से हफीज भारती को फोरम का चेयरमैन चुना।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बेखौफ चोरों का आतंक: किराना दुकान का शटर तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत, सौंपा गया प्रमाणपत्र

चेयरमैन बनाए जाने के बाद हफीज भारती ने फोरम के अध्यक्ष अरशद आजमी और संरक्षक अमीर हैदर एडवोकेट का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान फोरम की ओर से उन्हें चेयरमैन नियुक्त किए जाने का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया। हफीज भारती ने इस अवसर पर बाराबंकी के विकास और सामाजिक क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए फोरम के संरक्षक अमीर हैदर एडवोकेट ने कहा कि देश की तस्वीर और तकदीर बदलने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुरानी गल्ला मंडी में सैंपलिंग कार्रवाई पर बवाल, व्यापारी नेता ने लगाया ‘वसूली सिंडिकेट’ का आरोप

उन्होंने कहा कि सिटीजन फोरम आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और वैचारिक मंच के रूप में भी कार्य करेगा।

सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर

उत्तर प्रदेश सिटीजन फोरम के अध्यक्ष अरशद आजमी ने कहा कि सामाजिक समरसता सबसे महत्वपूर्ण है और फोरम इसी उद्देश्य के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि सिटीजन फोरम समाज के हर वर्ग को जोड़कर आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। जल्द ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टरों से लोगों की कमेटियां गठित कर संगठन का व्यापक विस्तार किया जाएगा।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हशमत उल्लाह, समाजसेवी मोहम्मद मोनिस, नावेद मेराज, अजीज अहमद कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ‘तुम्हारी लाश किसी को नहीं मिलेगी’—किसान नेता पर पत्नी से अवैध संबंध और धमकी का आरोप, पीड़ित युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

बैठक के दौरान सामाजिक विकास, युवाओं की भागीदारी और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22985
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?