Barabanki

Barabanki: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, ₹1.30 लाख नकदी, चोरी के जेवरात, अर्टिगा गाड़ी समेत तमंचे-कारतूस बरामद

SHARE:

Barabanki: संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

बाराबंकी पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से 3 अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। चोरी के जेवरात, ₹1.30 लाख नकद, अर्टिगा कार, बाइक और अवैध तमंचे बरामद। कई जिलों में वारदातों का खुलासा।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 फरवरी 2026

जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचे बरामद किए हैं।

 

ओबरी जंगल के पास से गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर डिजिटल सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 11 फरवरी 2026 को ओबरी जंगल के पास से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—

  • शैलेन्द्र त्रिवेदी निवासी कृष्णानगर, लखनऊ
  • गौतम शुक्ला निवासी त्रिलोकपुर, सिद्धार्थनगर
  • ऋषि कौरी निवासी ठाकुरगंज, लखनऊ
यह भी पढ़ें  Barabanki: 'आशिक मिजाज़' दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर, महिला के साथ करता था 'गंदी' हरकते; पति को देता था डकैती में फंसाने की धमकी...Video

 

बरामदगी में क्या क्या मिला?

गिरफ्तार आरोपियों के पास से

  • 02 पायल
  • 04 बिछिया
  • 03 चांदी के सिक्के
  • ₹1,30,000 नगद
  • अर्टिगा कार (UP 32 PL 2039)
  • एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल
  • 02 देशी तमंचे (.12 बोर)
  • 02 जिंदा कारतूस (.12 बोर)

बरामद हुए हैं। गौतम शुक्ला व ऋषि कौरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

दिन में रेकी, रात में चोरी – कई जिलों में वारदात

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह अपने दो अन्य साथियों रजत मिश्रा (लखनऊ) व रिंकू सोनी (सिद्धार्थनगर) के साथ मिलकर दिन के रेकी करता और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह द्वारा लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में वारदातें की गई हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग पर गरजा जिला प्रशासन का बुलडोजर, जमींदोज किया गया अवैध निर्माण, भू-माफियाओ में हड़कंप 

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी बड़ेल, सुभाष नगर, मोहम्मदपुर और मयूर विहार कॉलोनी में दर्ज कई चोरी के मुकदमों में इनका संबंध सामने आया है।

 

अभ्यस्त अपराधी, कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर व अभ्यस्त अपराधी हैं।

  • शैलेन्द्र त्रिवेदी पर 22 मुकदमे
  • गौतम शुक्ला पर 58 मुकदमे
  • ऋषि कौरी पर 44 से अधिक मुकदमे

विभिन्न जनपदों में दर्ज है। पुलिस अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

 

इन टीमों ने निभाई अहम भूमिका

कार्रवाई में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और कोतवाली नगर पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 38 वर्षों की सेवा देने के बाद मेट्रन मधु जायसवाल को भावभीनी विदाई, जिला अस्पताल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1913
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?