Barabanki

Barabanki: दरवाजे की कुंडी तोड़ घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ, ताबड़तोड़ घटनाओं से आम जनता में दहशत

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हौली में घर के दरवाज़े की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए बेख़ौफ़ चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले में बेख़ौफ़ चोरों का तांडव बदस्तूर जारी है। ताजा मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हौली से सामने आया है, जहां बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित तीस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। पीड़िता की तहरीर पर मसौली पुलिस घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार बाज़ार से लूटी XUV-300, चलती कार से कर्मचारी को फेंक फरार हुए बदमाश

 

जानकारी के अनुसार ग्राम किन्हौली निवासी विनीता पत्नी उदय प्रताप सिंह बीती रात्रि खाना खाने के बाद अपने कमरे मे सोने चली गयी। इसी बींच घर के दरवाज़े की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए अज्ञात चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए, और घर में थोड़ी दूर जाकर बक्से में रखी100 ग्राम चांदी की पायल, 150 ग्राम की पेटी, 5 सोने की अंगूठी, 3 सोने के टॉप्स, 10 चांदी के सिक्के सहित करीब तीस हजार की नकदी एवं जरूरी कागजात निकाल लिए और खाली बक्से वही फेंककर फरार हो गये।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख़्त हुए डीम शशांक त्रिपाठी, कई अधिकारियों का रोका वेतन, मची खलबली

सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने संदेह के आधार पर गाँव के ही रहने वाले रमेश पुत्र महेश व मुकेश पुत्र रमेश को नामज़द करते हुए मसौली थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

 

यह भी पढ़ें  Barabanki:  अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर शोएब किदवई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर की वारदात 
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?