Barabanki

Barabanki: प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए – डीएम शशांक त्रिपाठी

SHARE:

Barabanki: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत चौथे विशेष अभियान दिवस पर डीएम शशांक त्रिपाठी ने राम सेवक इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 फरवरी 2026

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत आयोजित चौथे विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विधानसभा बाराबंकी–268 के एक मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

 

राम सेवक इंटर कॉलेज में डीएम का निरीक्षण

डीएम ने राम सेवक इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग स्थित मतदान केंद्र (भाग संख्या 435, 436, 437, 438, 439) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से प्राप्त आवेदनों की स्थिति, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य और हेल्प डेस्क के माध्यम से दी जा रही सहायता की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सामने आई मिड डे मील की हक़ीक़त: औचक निरीक्षण में कई जगह नहीं मिला दूध, एक स्कूल बंद मिला; डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाने, प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध परीक्षण करने और लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी संबंधी नोटिसों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया।

दावा एवं आपत्ति अवधि में चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार दावा एवं आपत्ति अवधि के अंतर्गत जनपद कें सभी मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया

प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रातः 10:30 बजे से बीएलओ उपस्थित रहे। उनके पास 6 फरवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ फॉर्म-6, 6ए, 7 एवं 8 उपलब्ध रहे, ताकि नाम सम्मिलित, विलोपित एवं संशोधन से संबंधित आवेदन तत्काल स्वीकार किए जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, हड़ताल के चलते भटकते रहे खाताधारक

एडीएम व अन्य अधिकारियों ने भी किया बूथों का भ्रमण

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बाराबंकी एवं जैदपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ को अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जनपद की सभी विधानसभाओं के ईआरओ, एईआरओ तथा अन्य अधिकारियों द्वारा भी बूथों का निरीक्षण कर अभियान की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हर बूथ पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था

मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक बूथ पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जहां प्रपत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन प्रस्तुत किए, जिन्हें नियमानुसार अग्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार शातिर चोरों को धर-दबोचा; कल्टीवेटर व इंजन समेत घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9333
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई