Barabanki

Barabanki News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बाराबंकी को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, SIR मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए गए डीएम शशांक त्रिपाठी

SHARE:

Barabanki News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बाराबंकी को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, SIR मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए गए डीएम शशांक त्रिपाठी

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 25 जनवरी 2026

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य निष्पादन के लिए जनपद बाराबंकी को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी को यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान से जनपद प्रशासन में उत्साह का माहौल है। सम्मान प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि टीम बाराबंकी के सामूहिक, अनुशासित और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जनपद की सभी विधानसभाओं के ईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ को देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सिरौलीगौसपुर और सूरतगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, दिलीप तिवारी व अरविंद प्रताप सिंह बने अध्यक्ष

Barabanki News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बाराबंकी को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, SIR मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए गए डीएम शशांक त्रिपाठी

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए चलाए गए इस विशेष अभियान में ज़मीनी स्तर तक प्रभावी कार्य किया गया, जिसके सकारत्मक परिणाम राज्य स्तर पर देखने को मिले हैं।

उन्होंने इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले जनपद के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि नागरिकों के सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मेयो इंस्टीट्यूट में घटिया भोजन को लेकर बवाल, चीफ वार्डन ने इंटर्न डॉक्टर को लोहे की रॉड से पीटा; छात्रों के हंगामे के बाद हटाए गए

राज्य स्तरीय सम्मान मिलने से आगामी निर्वाचन कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन का मनोबल और मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: मंदिर में चोरी के आरोपियों को जेल ले जाते समय वकीलों से पुलिस की झड़प, सरकारी जीप में तोड़फोड़; 25-30 अज्ञात वकीलों पर FIR
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?