Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: सुमली नदी में डूबने से दो नाबालिग दोस्तों की मौत, नदी किनारे भैंस चराने गए थे बच्चे

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में सुमली नदी में नहाते समय दो नाबालिग बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत।

भैंस चराने गए थे दोनों दोस्त, प्रशासन और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भैंस चराने गए दो नाबालिग बच्चे सुमली नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी देर तक पानी में रहने के कारण दोनों बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी।

भैंसों को नहलाने के दौरान नदी में उतरे थे दोनों बच्चे

जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी अर्पित (12 वर्ष) पुत्र सियाराम तथा ग्राम रतनपुर निवासी अतुल (13 वर्ष) पुत्र दयाराम शुक्रवार दोपहर ग्राम करसाकला के निकट स्थित सुमली नदी के किनारे भैंस चराने गए थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के. कुमार ने थाना समाधान दिवस में सुनी ग्रामीणों की सुनी फरियाद,  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बताया जा रहा है कि भैंसें नदी में नहाने के लिए उतर गईं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों बच्चे भी नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

चरवाहों की चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीण

बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद चरवाहों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रजनीश पांडे, पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खाई में गिरकर पेड़ से टकराई कार—दवा लेकर लौट रहे पिता की मौत, बेटा गंभीर 

स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

काफी मशक्कत के बाद निकाले गए शव

स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर तक पानी में रहने के कारण उनकी सांसें थम चुकी थीं।

अधिकारियों ने आवश्यक पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

परिवारों में मचा कोहराम, प्रशासन ने सहायता का दिया भरोसा

दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिजली व्यवस्था पर डीएम सख्त: 1912 शिकायतों के त्वरित निस्तारण और निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शासन की ओर से हरसंभव आर्थिक एवं अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

बाराबंकी में दवा लेने निकली 25 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, मोबाइल भी बंद; पुलिस ने शुरू की तलाश

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

12018
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?