Barabanki

Barabanki: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मंदिरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 4.769 किलो चांदी व नकदी बरामद

SHARE:

Barabanki: मंदिरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 4.769 किलो चांदी व नकदी बरामद

बाराबंकी में स्वाट सर्विलांस और हैदरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंदिर चोरी गिरोह का खुलासा। दो अभियुक्त गिरफ्तार, 4.769 किलो चांदी, नकदी और औजार बरामद।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 06 फरवरी 2026

जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट, सर्विलांस और थाना हैदरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 4 किलो 769 ग्राम चोरी की चांदी, 7 हजार रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।

 

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 40/2026, धारा 305(d) बीएनएस के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  हॉफ एनकाउंटर में 15 हज़ार का इनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार, 25 संगीन मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस ने जिन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—

  • वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम कछवा, थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी
  • जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानंद विश्वकर्मा, निवासी मदारपुर तिराहा, थाना कोठी, जनपद बाराबंकी (हाल पता: देवीगंज भिटरिया रोड, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी)

 

बरामद सामान

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही से पुलिस ने—

  • गलाए गए छत्र की 579 ग्राम चांदी
  • अरघा की 4.19 किलोग्राम चांदी
  • 7,000 रुपए नकद
  • एक कटर
  • एक प्लास किया है।

 

बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

 

पूछताछ में कई मंदिर चोरी की घटनाओं का खुलासा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार शातिर किस्म का चोर है, जो पहले मंदिरों की रेकी करता था और फिर रात्रि में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी की गई चांदी व अन्य कीमती सामान को वह देवीगंज स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता था, जिसे जय विश्वकर्मा खरीदता था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1 किलो 150 ग्राम गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

 

इन मंदिरों में कर चुके चोरी

पुलिस जांच में अभियुक्त द्वारा की गई कई चोरी की घटनाएं सामने आई हैं—

  • 03/04 फरवरी 2026 की रात: थाना हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर मंदिर से चांदी का छत्र व अरघे की चांदी चोरी
  • 04/05 जनवरी 2026 की रात: थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से दो चांदी के मुकुट चोरी
  • 30/31 जनवरी 2026 की रात: थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी और कैमरे चोरी

इन घटनाओं के संबंध में थाना असंद्रा व रामसनेही घाट में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

 

आर्थिक लाभ के लिए करता था मंदिर में चोरी

पुलिस के अनुसार अभियुक्त आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से मंदिरों को निशाना बनाता था और चोरी की चांदी को ज्वैलर्स को बेचकर रकम हासिल करता था। फिलहाल पुलिस अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फतेहपुर वन रेंज में वन माफियाओ का आतंक, रात के अंधेरे में काट डाले हरे-भरे आम के चार पेड़

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

762
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई