Barabanki

Barabanki News: ससुराल से लौटते वक्त लापता हुआ युवक, दो दिन बाद शारदा सहायक नहर में मिला शव; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के फतेहपुर निवासी 33 वर्षीय युवक दिनेश का शव मसौली थाना क्षेत्र की शारदा सहायक नहर के तिलपुरा झाल में मिला।

बताया जा रहा है कि युवक 17 जुलाई को ससुराल से लौटते समय लापता हो गया था।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 17 जुलाई से लापता 33 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह शारदा सहायक डबल नहर के तिलपुरा झाल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहाली निवासी दिनेश पुत्र प्यारेलाल (33 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है।

10 जुलाई को बाइक से ससुराल गए थे दिनेश, घर लौटते समय हुए लापता

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहाली निवासी दिनेश 10 जुलाई 2026 को अपनी बाइक से रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ना स्थित अपनी ससुराल गए थे। वहां कई दिनों तक रुकने के बाद 17 जुलाई को उन्होंने अपनी पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने किसी कारणवश साथ आने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नगर कोतवाली इलाके में ट्रेन के आगे कूदी अज्ञात युवती, दर्दनाक मौत, घटना से इलाक़े में फैली सनसनी

बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ न लौटने से दिनेश काफी मायूस हो गए और अकेले ही बाइक से अपने गांव के लिए रवाना हो गए। हालांकि, वह घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक संपर्क न होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद फतेहपुर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

तिलपुरा झाल में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

रविवार सुबह मसौली थाना क्षेत्र के शारदा सहायक डबल नहर के तिलपुरा झाल में एक युवक का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: परिवहन विभाग की विशेष कार्यशाला में ARTO अंकिता शुक्ला ने छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को किया जागरूक

शव मिलने की खबर पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान दिनेश के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पत्नी और दो बच्चों का छिना सहारा

दिनेश अपने पीछे पत्नी किरण, 12 वर्षीय बेटी रागिनी और 8 वर्षीय बेटे ऋषिकांत को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक तीन भाइयों में एक थे। उनके भाइयों के नाम कमलेश कुमार और राजेश कुमार बताए गए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

मसौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: रामनगर में ‘इश्किया वर्दी’ का सनसनीखेज मामला, महिला को दिल दे बैठा जांच करने आया दरोगा! पति, सास-ससुर को दी डकैती में फंसाने की धमकी

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक साजिश या संदिग्ध परिस्थितियां सामने आती हैं तो उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

Bahraich News: 12 साल के मासूम को जबड़े में दबोचकर पटखनी देता रहा मगरमच्छ, मदद की जगह वीडियो बनाते रहे ग्रामीण, 7 घंटे बाद इस हालत में मिला शव….Video

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18451
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई