Barabanki

Barabanki News: मसौली थाने के सामने ब्रेजा कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 21 वर्षीय युवक की मौत; दो दोस्त गंभीर घायल

SHARE:

Barabanki मसौली सड़क हादसा बाराबंकी

Barabanki News: बाराबंकी के मसौली थाने के सामने ब्रेजा कार और बाइक की भिड़ंत में 21 वर्षीय मोहम्मद साद की मौत हो गई। दो दोस्त गंभीर घायल हुए, जिन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बाराबंकी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 नवंबर 2026

बाराबंकी (Barabanki) जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मसौली थाने के सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों युवक हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में 21 वर्षीय मोहम्मद साद की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त मोहम्मद अल्ताफ (25) और अरकान (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। मसौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मोहम्मद साद ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ब्रेजा कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मोहम्मद साद अपने दो दोस्तों मोहम्मद अल्ताफ और अरकान के साथ बाइक से बड़ागांव जा रहा था। तीनों अभी मसौली थाने के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मजबूरी या हौसला? रोज़गार के लिए जनपद के 36 युवाओं ने युद्ध के साये में इज़राइल जाने का लिया फैसला

दुर्घटना में शामिल ब्रेजा कार का नंबर MH 04 JV 2464 बताया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Barabanki मसौली सड़क हादसा बाराबंकी

जिला अस्पताल में मोहम्मद साद की मौत, दो दोस्त लखनऊ रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद शुरू की। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने भी राहत और बचाव में सहयोग किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान मोहम्मद साद (21) की मौत हो गई। वहीं मोहम्मद अल्ताफ (25) और अरकान (19) की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बाराबंकी में पुलिस की छापेमारी के दौरान गोमती नदी में कूदे दो जुआरी: एक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पहचान सतरिख चौधराना निवासी मोहम्मद साद के रूप में हुई

मृतक मोहम्मद साद पुत्र की पहचान मोहल्ला इनायत रसूल, सतरिख चौधराना निवासी के रूप में बताई गई है। वह हाफिजा की पढ़ाई कर रहा था और इसके साथ ही सिलाई की दुकान पर काम करके परिवार की मदद भी करता था।

यह भी पढ़ें  “बाराबंकी एक्सप्रेस” की खबर का बड़ा असर: अवैध वसूली के आरोपों पर SP अर्पित विजयवर्गीय ने बैठाई जांच

वहीं घायल मोहम्मद अल्ताफ सतरिख का निवासी है और अरकान मूल रूप से बहराइच का रहने वाला बताया गया है। अरकान सतरिख में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर काम करता था।

सब्जी का ठेला लगाकर परिवार चलाते हैं घायल युवक

मोहम्मद अल्ताफ और अरकान सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोजमर्रा की मेहनत-मजदूरी के बीच तीनों दोस्त मंगलवार को बाइक से बड़ागांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी।

मोहम्मद साद की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं दोनों घायल युवकों के गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उनके परिवार भी चिंतित हैं।

Barabanki मसौली सड़क हादसा बाराबंकी

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ब्रेजा कार कब्जे में

मोहम्मद साद की मौत के बाद मसौली पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल ब्रेजा कार संख्या MH 04 JV 2464 पुलिस के कब्जे में बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Barabanki मसौली सड़क हादसा बाराबंकी

सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाला

मसौली थाने के सामने हुए इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके दो दोस्त जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। मोहम्मद साद की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लखनऊ रेफर किए गए दोनों घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप, ससुर-सास के खिलाफ शिकायत

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली 

Also Read: बाराबंकी में ₹2.27 करोड़ के जमीन सौदे में ठगी का मुकदमा: IPS अधिकारी के पिता बोले- ‘सोना बेचकर दी रकम’, कारोबारी ने पलटवार में लगाया यह गंभीर आरोप

 

 

 

 

#Barabanki, #BarabankiNews, #Masauli, #Satrikh, #Badagaon, #RoadAccident, #BrezzaCar, #BikeAccident, #YouthDeath, #LucknowMedicalCollege, #बाराबंकी, #मसौली, #सतरिख, #बड़ागांव, #सड़क_हादसा, #ब्रेजा_कार, #बाइक_दुर्घटना, #युवक_की_मौत, #दो_घायल, #लखनऊ_मेडिकल_कॉलेज

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23333
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?