Barabanki

Barabanki News: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, ₹25 लाख के चांदी आभूषण व नकदी लेकर फरार हुए बेख़ौफ़ चोर

SHARE:

Barabanki News:

अवसनेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी चोरी, चोर 25 लाख की चांदी व दानपात्र की नकदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 04 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के जालीदार चैनल गेट को काटकर भीतर घुसे और करीब ₹25 लाख मूल्य के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए।

 

सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया अंजाम

चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया। मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने औजारों की मदद से मुख्य द्वार का जालीदार चैनल काटा। इसके बाद चोर मंदिर के अंदर रखी लगभग 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़े, आभूषण और अन्य कीमती सामग्री शामिल थी, अपने साथ ले गए। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई नकदी भी चोरी कर ली गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खोए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे, बाराबंकी पुलिस ने ₹16 लाख कीमत के 78 फोन कराए बरामद

Barabanki News: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, ₹25 लाख के चांदी आभूषण व नकदी लेकर फरार हुए बेख़ौफ़ चोर

सुबह घटना की जानकारी होते ही मचा हड़कंप

घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख पुजारी ने तत्काल मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचना दी। चोरी की ख़बर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: परिजनों की डांट से आहत किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से पूरी जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन शुरू किया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे चोरों की पहचान हो सके।

 

घटना के जल्द खुलासे का दावा

पुलिस फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है। मौके कर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी की छड़े और आभूषण चोरी हुए हैं। पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Lucknow: महिला के साथ ब्लैकमेल और सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?