Barabanki

Barabanki: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ओवरलोड वाहन सीज, 35 का चालान, लगाया 1.25 लाख का भारी जुर्माना

SHARE:

Barabanki: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती जारी

  • बाराबंकी में परिवहन विभाग के विशेष चेकिंग अभियान के तहत 4 ओवरलोड वाहन सीज, 35 वाहनों का चालान और 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

  • एआरटीओ अंकिता शुक्ला के नेतृत्व में बिना फिटनेस, टैक्स बकाया और बिना परमिट चल रहे स्कूल वाहन पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 फरवरी 2026

जनपद में अनाधिकृत डग्गामार, बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। प्रवर्तन दलों ने अनफिट स्कूल वाहन समेत कई ओवरलोड वाहनों को सीज कर भारी जुर्माना लगाया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्रीमती अंकिता शुक्ला ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  घने कोहरे के चलते भीषण हादसा, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी टक्कर; एक की मौत, 11 घायल

 

4 ओवरलोड वाहन सीज, 35 का चालान

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्रीमती अंकिता शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान:

  • 4 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया
  • 35 वाहनों का चालान काटा गया
  • लगभग 1.25 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

 

टैक्स बकाया और फिटनेस फेल वाहन पर बड़ी कार्रवाई

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 41 AT 1922 पर वर्ष 2024 से टैक्स बकाया और फिटनेस फेल पाए जाने पर भारी जुर्माना लगाया गया। वाहन को थाने में निरुद्ध कर दिया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज और फिटनेस के कोई भी वाहन सड़क पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  UP News: पुलिस की वर्दी पहनकर युवती से रचाई शादी, दहेज में ली लाखों की रकम, जाने किस गलती से हुआ फ़र्ज़ी दरोगा का भंडाफोड़

 

बिना परमिट चल रहा स्कूल वाहन पकड़ा गया

अभियान के दौरान एक स्कूली वाहन बिना परमिट के संचालित मिला। सम्बन्धित वाहन का चालान कर चालक को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

 

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती जारी

परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे भी यह विशेष अभियान जारी रहेगा। विभाग का कहना है ओवरलोडिंग और बिना फिटनेस के वाहन न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क हादसों का बड़ा कारण भी बनते हैं।

 

नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत डग्गामार, ओवरलोड और बिना परमिट या फिटनेस के वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई कि वे सुरक्षित और वैध परिवहन साधनों का ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मेयो इंस्टीट्यूट में घटिया भोजन को लेकर बवाल, चीफ वार्डन ने इंटर्न डॉक्टर को लोहे की रॉड से पीटा; छात्रों के हंगामे के बाद हटाए गए
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1035
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?