Barabanki

Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम फागुनी मेला—डीएम व एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

SHARE:

Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम फागुनी मेला

लोधेश्वर महादेवा धाम में फागुनी मेले की व्यवस्थाओं का डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व स्वच्छता पर दिए गए निर्देश।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 06 फरवरी 2026

जनपद बाराबंकी के सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में आयोजित फागुनी मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू दर्शन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैरिकेडिंग, पेयजल और साफ-सफाई पर विशेष फोकस

डीएम व एसपी ने मेला क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, साफ-सफ़ाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। ऑडिटोरियम और बोहनिया तालाब पर लगाई गई बैरिकेडिंग जाल की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा श्रद्धालुओं के पूजन-दर्शन के लिए बनाए गए होल्ड-अप बैरिकेडिंग की मजबूती को परखा गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 26 जनवरी को 'कल्पना स्टोर' के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होगे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

 

रैन बसेरा व RO सिस्टम पर जताई नाराज़गी

मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित रैन बसेरा का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां बंद पड़े आरओ सिस्टम पर नाराजगी जताई और उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम फागुनी मेला—डीएम व एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

इसके साथ ही अभरण सरोवर की बैरिकेडिंग और महिलाओं के लिए बनाए चेंजिंग रूम का भी निरीक्षण किया गया।

 

कीचड़ और जलभराव पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर कीचड़ और जलभराव पाए जाने पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल मिट्टी डलवाकर मार्ग को सुचारु कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवन के पास बने शौचालयों को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश भी दिये गये।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ट्रालियां सीज, मचा हड़कंप

 

सड़कों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के आदेश

डीएम-एसपी ने पीएचसी के सामने बने रैन बसेरा का निरीक्षण कर प्रकाश, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही महादेवा-लोधौरा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा डाली गई गिट्टियों और केसरीपुर-महादेवा मार्ग के गड्ढों को तत्काल समतल कराने के आदेश दिए गए।

 

महादेव का पूजन-अर्चन कर की जनकल्याण की कामना

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आदि देव महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।

 

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर सीडीओ अ.सुदन, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, सीएमओ अवधेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामनगर, सीओ रामनगर, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, बीडीओ देवेन्द्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव श्रीवास्तव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: करणी सेना के शक्ति प्रदर्शन के बाद "बैकफुट" पर आया पुलिस-प्रशासन, सपा नेता सावन यादव के खिलाफ भी दर्ज की FIR

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?