Barabanki

Barabanki: भव्य सम्मान समारोह में अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को दी गई गरिमामय विदाई

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी की टिकैतनगर कोतवाली में पूरेडलई ब्लॉक होमगार्ड कंपनी के तीन होमगार्ड जवानों के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, पत्रकारों और होमगार्ड जवानों ने फूल-मालाएं, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सेवानिवृत्त जवानों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जनपद की टिकैतनगर कोतवाली में तैनात पूरेडलई ब्लॉक होमगार्ड कंपनी के तीन वरिष्ठ होमगार्ड जवानों के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले होमगार्ड जवानों में धारानाथ, ज्वाला प्रसाद यादव एवं नरसिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व टिकैतनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईरान में जनता के नरसंहार के विरोध में CPI का ज़ोरदार प्रदर्शन, एप्सटीन फाइल्स को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना 

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला सहित कोतवाली के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होमगार्डों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपस्थित अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि होमगार्ड जवानों का योगदान पुलिस व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सम्मान समारोह के दौरान आफताब पत्रकार रानीकटरा ने सभी सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को सम्मान स्वरूप चांदी का पेन और डायरी भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वही पूरेडलई होमगार्ड कंपनी की ओर से सेवानिवृत्त होमगार्डों को साइकिल, छाता, टार्च, रामायण, बड़ा बैग, अंगवस्त्र, डायरी, पेन और मिठाई आदि भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लोकतंत्र सेनानियों की मासिक बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत, मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन

समारोह में दीवान नरेन्द्र यादव, कंपनी कमांडर त्रिवेणी यादव, पीसी वेद प्रकाश शर्मा, पीसी बाबू राम सिंह, नरसिंह शर्मा, एचजी अनूप सिंह, एचजी राधा रमण सिंह, एचजी पंकज शर्मा, एचजी अमर बहादुर सिंह, रमादत्त यादव सहित पूरेडलई ब्लॉक के समस्त होमगार्ड जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल बेहद भावुक रहा, जहां सभी ने सेवानिवृत्त जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।

रिपोर्ट – आफताब अहमद

 

संबंधित खबरें
Barabanki: इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बने हर्षवर्धन सिंह, CDS 2025 में 363वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: भाकियू नेता पर जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, कार्रवाई न होने से दहशत में पीड़िता, सीएम योगी से मांगा इंसाफ
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1687
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?