Barabanki

बाराबंकी में मामूली विवाद में खूनी संघर्ष: राजापुर पोखरा गांव में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल

SHARE:

बाराबंकी में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष: राजापुर पोखरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल

लाठी-डंडों से हुई मारपीट में बुजुर्ग समेत कई लोग घायल

एक घायल की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

दोनों पक्ष पहुंचे कोतवाली, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत राजापुर पोखरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह: प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने वरिष्ठ चिकित्सकों को किया सम्मानित, एकजुट रहने का दिया संदेश

जानकारी के अनुसार गांव में किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एक पक्ष से कई लोग घायल

मारपीट में एक पक्ष से सुरेंद्र पुत्र पुनवासी रावत, वीरेंद्र, रविंद्र, प्रांसी समेत कई लोग घायल हुए। वहीं 60 वर्षीय पुनवासी पुत्र मैकू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दिन में किसानों को टरकाया, रात में चोरी-छिपे अपने लोगों को बांटी यूरिया? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल

दूसरे पक्ष से दिनेश बाजपेई और उनके भाई राजेश बाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली हैदरगढ़ पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सरकारी ज़मीन से अवैध मिट्टी खनन, आरोपी स्कूल प्रबंधक पर खनन अधिकारी मेहरबान, 7 माह बाद भी कार्रवाई शून्य

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद को शांत नहीं कराया जाता तो घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी।

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22528
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?