Barabanki: लखपेड़ाबाग, नबीगंज, हैदरगढ़ और रामनगर में कार्रवाई, 7 नमूने जांच को भेजे गए
होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।
नबीगंज में 1.25 लाख रुपये के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक, छापामार अभियान से मिलावटखोरों में हड़कंप

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 फरवरी 2026
होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बाराबंकी शहर और कस्बों में सघन छापामार अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 फरवरी 2026 को शहर के लखपेड़ाबाग व नबीगंज क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की गई।
अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
नबीगंज में 1.25 लाख रुपए के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक
नबीगंज स्थित मेसर्स रवि ट्रेडर्स से वंश ब्रांड सरसों तेल और रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। जांच के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर:
- मयूर वनस्पति के 10 टिन (₹39,000)
- बिस्किन वनस्पति के 24 टिन (₹53,340)
- बेकरी शॉर्टनिंग के 14 जार (₹32,900)
कुल ₹1,25,240 मूल्य के खाद्य पदार्थों को विक्रय से प्रतिबंधित कर दिया गया।

लखपेड़ाबाग, हैदरगढ़ और रामनगर में भी सैंपलिंग
7 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 7 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए:
- मेसर्स बाला जी घी स्टोर, लखपेड़ाबाग – घी (02 नमूने)
- मेसर्स रवि ट्रेडर्स, नबीगंज – सरसों तेल (01) व रिफाइंड सोयाबीन तेल (01)
- मेसर्स हरी ट्रेडर्स, सब्जी मंडी हैदरगढ़ – पनीर (01) व छेना (01)
- गिरी चौराहा, रामनगर – खोया (01)

प्रवर्तन टीम ने शामिल रहे अधिकारी
कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अर्शी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा और डॉ. अंकिता यादव मौजूद रहे।
मिलावटखोरी पर सख़्त रुख
होली जैसे त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की आशंका को देखते हुए विभाग ने साफ संकेत दिया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत विभाग को दें।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद













