Barabanki

Barabanki: एमएलसी अंगद सिंह की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक, बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी बढ़ाने के दिए गए निर्देश 

SHARE:

Barabanki: विधान परिषद की विद्युत जांच समिति की समीक्षा बैठक में बिजली आपूर्ति, लाइन लॉस और बिजली चोरी पर चर्चा हुई।

अधिकारियों को छापेमारी बढ़ाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में विद्युत व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के प्रस्तावित अध्ययन भ्रमण के दौरान आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने की। इस दौरान समिति के अन्य सदस्य, जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बिजली आपूर्ति, लाइन लॉस और ट्रांसफार्मरों पर हुई चर्चा

बैठक में जिले की विद्युत आपूर्ति की वास्तविक स्थिति, फीडरवार आंकड़ों, लाइन लॉस और ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों और अभियंताओं से बिंदुवार जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें  UP News: पेट में ‘जिन्न का बच्चा’ बताकर नाबालिग से अश्लील हरकत, परिवार से 3 लाख की ठगी, तांत्रिक समेत तीन पर FIR

आगामी गर्मी के महीनों—अप्रैल, मई और जून—में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी विशेष फोकस किया गया।

बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त निर्देश

समिति ने बिजली चोरी को रोकने के लिए विजिलेंस टीम की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए नियमित छापेमारी के निर्देश दिए। साथ ही अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई, जुर्माना और दंडात्मक प्रावधान लागू करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विद्युत चोरी के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विद्यालयों के ऊपर से हटेंगे हाई टेंशन तार

बैठक में स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तारों को हटाने के निर्देश भी दिए गए। समिति ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन तारों का शत-प्रतिशत विस्थापन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

साथ ही विद्यालयों में निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

जन शिकायतों के निस्तारण और आपूर्ति सुधार पर जोर

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जनता से प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लंबित कनेक्शनों को जल्द पूरा करने पर भी बल दिया गया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने के प्रयास में पलटी तेज़ रफ़्तार कार, कई लोग घायल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1785
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई