Barabanki

Barabanki: नवरात्र के पहले दिन बाबा टीकाराम धाम में बड़ा हादसा, 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबकर मौत; परिवार में कोहराम

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेहटा स्थित बाबा टीकाराम धाम में नवरात्र के पहले दिन एक 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस और गोताखोरों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नवरात्र के पहले दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेहटा स्थित बाबा टीकाराम धाम में दर्शन करने आए 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Barabanki: नवरात्र के पहले दिन बाबा टीकाराम धाम में बड़ा हादसा, 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबकर मौत; परिवार में कोहराम

दोस्तों के साथ आया था, नहाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के कमरौली खास निवासी शिवांग कनौजिया (17) अपने दोस्तों अंकित, अमित, लकी, आलोक, राज और पुजू के साथ गुरुवार सुबह बाबा टीकाराम धाम दर्शन के लिए आया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: "नशे में धुत होकर घर में घुसे, जेवर-मोबाइल कर दिए गायब"—महिला ग्राम प्रधान ने चौकी इंचार्ज पर लगाए संगीन आरोप; मचा हड़कंप

दर्शन के बाद सभी दोस्त पास की नदी में नहाने के लिए बाजपुरा घाट की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही सभी दोस्त कपड़े उतार रहे थे, शिवांग अचानक नदी में कूद गया।

Barabanki: नवरात्र के पहले दिन बाबा टीकाराम धाम में बड़ा हादसा, 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबकर मौत; परिवार में कोहराम

बीच नदी में डूबने लगा, दोस्त समझे मजाक

साथियों के अनुसार शिवांग जब नदी के बीच पहुंचा तो वह डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। लेकिन शुरुआत में दोस्तों को लगा कि वह मजाक कर रहा है।

जब तक लोग उसकी स्थिति को समझ पाते और ग्रामीण बचाने दौड़ते, तब तक वह नदी में डूब चुका था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पीएम श्री विद्यालयों के 280 मेधावी छात्र हवाई जहाज से करेंगे पंजाब-हरियाणा का शैक्षिक भ्रमण, DIOS ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Barabanki: नवरात्र के पहले दिन बाबा टीकाराम धाम में बड़ा हादसा, 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबकर मौत; परिवार में कोहराम

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ और असंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई।

करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवांग का शव घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर बरामद किया गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 4 मौतों के बाद फूटा जनता का गुस्सा: NH-727 पर शव रखकर प्रदर्शन, CM योगी को मौके पर बुलाने की मांग

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19847
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई