Barabanki

बाराबंकी में चलती इको स्पोर्ट्स कार में लगी भीषण आग, दो युवक बाल-बाल बचे; देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, धू-धू कर जल गई कार

SHARE:

बाराबंकी में नाका सतरिख चौराहे के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चलती इको स्पोर्ट्स कार में अचानक आग लग गई। दो युवक समय रहते बाहर निकले, दमकल ने आग बुझाई लेकिन कार पूरी तरह जल गई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 अक्टूबर 2026

बाराबंकी शहर के नाका सतरिख चौराहे के पास रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दौड़ रही एक इको स्पोर्ट्स कार में अचानक आग लग गई। कार के अगले हिस्से में टायर के पास से आग की लपटें उठती देख एक बाइक सवार ने कार चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ने आनन-फानन में कार सड़क किनारे रोकी और उसमें सवार दोनों युवक बाहर निकल आए।

कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर नाका चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हाईवे पर यातायात को डायवर्ट कराया। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

चाय पीकर लौट रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार शहर के सत्यप्रेमी नगर मोहल्ले में मुगल दरबार कॉम्प्लेक्स के सामने रहने वाले माज नसीर रविवार देर रात करीब 12 बजे अपने परिवार के ही मोहम्मद जैद के साथ इको स्पोर्ट्स कार से पल्हरी चौराहे स्थित एक होटल में चाय पीने गए थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: निंदूरा में छुट्टा मवेशियों का आतंक, सांडों की भिड़ंत से बाजार में मची अफरा-तफरी; किसान-राहगीर परेशान

चाय पीने के बाद दोनों कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गोविंद थ्रेशर की दुकान के सामने अचानक कार के अगले हिस्से में नीचे टायर के पास आग लग गई।

Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बाइक सवार ने दी कार में आग लगने की जानकारी

बताया गया कि कार के बगल से गुजर रहे एक बाइक चालक की नजर कार के निचले हिस्से में लगी आग पर पड़ी। उसने तत्काल कार चला रहे माज नसीर को आग लगने की जानकारी दी।

आग की जानकारी मिलते ही माज नसीर ने कार को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया। दोनों युवक किसी तरह कार से बाहर निकले और अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

दोनों युवकों के कार से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

हाईवे पर धू-धू कर जलती कार को देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध पर दूसरे दिन भी बवाल: कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के घर के बाहर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

पुलिस ने हाईवे पर डायवर्ट कराया ट्रैफिक

कार में आग लगने की सूचना मिलते ही नाका सतरिख चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर यातायात को डायवर्ट कराया, ताकि जलती कार के आसपास वाहनों की आवाजाही से कोई और हादसा न हो।

इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई।

करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल, पूरी तरह जल गई कार

बताया गया कि दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। उस समय तक कार में लगी आग काफी विकराल हो चुकी थी।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल की टीम के पहुंचने तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

आग बुझाए जाने के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

बड़ा हादसा टला, दोनों युवक सुरक्षित

चलती कार में अचानक आग लगने की इस घटना में राहत की बात यह रही कि कार में सवार माज नसीर और मोहम्मद जैद समय रहते बाहर निकल आए। दोनों युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यदि बाइक सवार की नजर समय रहते कार में लगी आग पर नहीं पड़ती और दोनों युवक तत्काल कार से बाहर नहीं निकलते, तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर मारपीट, 14 लोग घायल, एक की हालत नाजुक

आग लगने के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं

कार में आग किस कारण लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग कार के अगले हिस्से में नीचे टायर के पास लगी थी। आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23018
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई