Barabanki

बाराबंकी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण: अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य ने दवा वितरण से ट्रामा सेंटर तक परखी व्यवस्थाएं, मरीजों से भी किया संवाद

SHARE:

बाराबंकी जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर और महिला चिकित्सालय का अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह चौहान ने औचक निरीक्षण किया।

दवा वितरण, ब्लड बैंक, ओपीडी, ट्रामा सेंटर और जच्चा-बच्चा वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को अयोध्या मंडल के अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं जनपद के अपर निरीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह चौहान ने जिला सरकारी अस्पताल, ट्रामा सेंटर, ओपीडी और जिला महिला चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष से हुई, जहां उन्होंने मरीजों को दी जा रही दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद स्टॉक रूम में दवाओं के रखरखाव, स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: भूसा लदी ट्रॉली खींचते समय पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत; परिजनों में कोहराम 

एंटी रेबीज व्यवस्था, ब्लड बैंक और ट्रामा सेंटर का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौहान ने अस्पताल में संचालित एंटी रेबीज वैक्सीनेशन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशिक्षु कर्मचारियों से इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया, सिरिंज के सुरक्षित निस्तारण और संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी ली।

इसके बाद वह ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां इमरजेंसी सेवाओं, ऑपरेशन थिएटर, उपचार व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति को बारीकी से परखा। उन्होंने निर्देश दिया कि गंभीर मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही ब्लड बैंक का निरीक्षण कर रक्त की उपलब्धता और रिकॉर्ड व्यवस्था की भी समीक्षा की।

मरीजों और तीमारदारों से सीधे की बातचीत

अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य ने बाल रोग वार्ड में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज की स्थिति जानी। वहीं जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती महिलाओं से दवाइयों, भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: स्वाट टीम पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश

ओपीडी निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

महिला अस्पताल में मरीज की समस्या सुन तुरंत कराया एंबुलेंस का इंतजाम

निरीक्षण के दौरान डॉ. बृजेश कुमार सिंह चौहान जिला महिला चिकित्सालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसूति वार्ड, ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर के बाहर मौजूद मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की।

रामनगर निवासी एक महिला मायावती ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी उन्हें घर ले जाने वाला कोई नहीं आया है। इस पर अतिरिक्त निदेशक ने तत्काल कर्मचारियों को निर्देश देकर महिला को सरकारी एंबुलेंस से घर भिजवाने की व्यवस्था कराई।

नर्सिंग स्टाफ की सराहना, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर

अस्पताल की छठी मंजिल पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. चौहान ने नर्सिंग स्टाफ के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य, पोषण और मरीजों की देखभाल को लेकर चर्चा की। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए बेहतर सेवाएं जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सीएम योगी के आदेशों की नाफरमानी! डेढ़ माह बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र; अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य और महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी अतिरिक्त निदेशक को दी।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस औचक निरीक्षण को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4531
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई