Barabanki

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बाइक, दो सगे भाई गंभीर घायल

SHARE:

बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाइक चालक को झपकी आने से बड़ा हादसा हो गया।

कुशीनगर निवासी दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक को झपकी आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में माइनर से मिला लखनऊ के युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कुशीनगर से लखनऊ जा रहे थे दोनों भाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवकों की पहचान अरबाज अंसारी (20 वर्ष) और फैसल अंसारी (16 वर्ष) पुत्र इमामुद्दीन निवासी फाजिल नगर, मबनटटा बाजार, मुसहरी मस्जिद, थाना चौरा बाजार, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई कुशीनगर से लखनऊ काम करने के लिए बाइक से जा रहे थे।

इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 22 के पास बाइक चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने अनफिट स्कूली वाहनों पर चलाया चाबुक, 2 वाहन सीज, 16 का चालान

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक का नंबर UP57 BH 4087 बताया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हालत गंभीर, CHC से जिला अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. मनोज तिवारी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लोनी कटरा थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki बीएसए कार्यालय में हड़कंप: शिकायत की सुनवाई के दौरान प्रधानाध्यापक को पड़ा हार्ट अटैक, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22108
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई