Barabanki

Barabanki: ‘आशिक मिजाज़’ दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर, महिला के साथ करता था ‘गंदी’ हरकते; पति को देता था डकैती में फंसाने की धमकी…Video

SHARE:

Barabanki: पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय गंभीर, आरोपी दरोगा पर गिराई गाज

बाराबंकी के रामनगर थाने में तैनात दरोगा पर महिला से अभद्रता और परिवार को डकैती में फंसाने की धमकी का आरोप। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया, जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 फरवरी 2026

जनपद बाराबंकी के रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि दरोगा ने एक महिला से गंदी बातचीत, छेड़छाड़, उत्पीड़न और परिवार को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

वर्दी की गरिमा को तार-तार करने वाला यह मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

 

जांच के बहाने नंबर लिया, फिर शुरू हुआ फोन का सिलसिला

पीड़ित महिला और उसके पति के मुताबिक करीब एक साल पहले एक पारिवारिक विवाद की जांच के सिलसिले में रामनगर थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव उनके घर आया था। आरोप है कि जांच के दौरान उसने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में पूछताछ के बहाने लगातार फोन करने लगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

महिला का आरोप है कि दरोगा उससे निजी और आपत्तिजनक बातें करता था। यहां तक कि वह कथित तौर पर यह कहते हुए कि “तुम स्मार्ट हो पढ़ी लिखी हो” उसे पति को छोड़कर साथ रहने और नौकरी दिलाने का लालच भी देता था। महिला द्वारा मना करने के बावजूद फोन और दबाव का सिलसिला लगातार जारी था।

 

छेड़छाड़ और धमकी के गंभीर आरोप

महिला का आरोप है कि एक दिन पूछताछ के नाम पर दरोगा ने महिला को बुलाया और जबरन अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठाकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, तब वह किसी तरह उसकी कार से बाहर निकल सकी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: श्री राम चरित्र प्रकाशक समिति की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न, कार्ययोजना पर हुई चर्चा

आरोप यह भी है कि दरोगा बाद में अक्सर घर पहुंचने लगा। महिला के सब्र का बांध तब टूटा जब एक दिन दरोगा अखिलेश यादव वर्दी पहनकर उसके बेडरूम में घुस गया और गंदी बातें करने लग। परिवार का कहना है कि विरोध करने पर दरोगा ने पूरे परिवार को डकैती के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इन आरोपों ने वर्दी की गरिमा और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुने पीड़ित महिला की आपबीती 

एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

आखिरकार पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से शिकायत की और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू ने अज्ञात बदमाशों पर गहने लूटकर हत्या का लगाया आरोप

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – कामरान अल्वी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1931
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?