Barabanki

बाराबंकी में अवैध खनन का खुला खेल: पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहीं ओवरलोड मिट्टी की ट्रॉलियां, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

SHARE:

बाराबंकी के बेलहरा नगर पंचायत में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी है।

पुलिस चौकी के सामने से ओवरलोड पीली मिट्टी की ट्रॉलियां गुजर रही हैं, जिससे जाम, सड़क खराबी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 अप्रैल 2026

प्रदेश सरकार जहां अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम लागू कर रही है, वहीं बाराबंकी के नगर पंचायत बेलहरा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां गैर जनपद से पीली मिट्टी लाकर खुलेआम ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।

पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहीं ओवरलोड ट्रॉलियां

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बेलहरा पुलिस चौकी के ठीक सामने से दिनभर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी लादकर गुजरती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खामोशी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: रिकवरी एजेंट बनकर सफारी स्टॉर्म गाड़ी व एक लाख रुपए छीनने का आरोप, पीड़ित ने नगर कोतवाली में की शिकायत

लगातार इन वाहनों की आवाजाही के चलते नगर में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों, खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

2500 से 3000 रुपये में बिक रही एक ट्रॉली मिट्टी

नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पीली मिट्टी की एक ट्रॉली 2500 से 3000 रुपये तक में बेची जा रही है।

हर दिन दर्जनों ट्रॉलियां कस्बे में खाली हो रही हैं, जिससे अवैध कारोबार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गेहूं के खेत में संदिग्ध हालत में मिला 11 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न शव, दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका; इलाक़े में फैली सनसनी

सड़कें हो रहीं जर्जर, हादसे का बढ़ा खतरा

ओवरलोड ट्रैक्टरों के लगातार संचालन से नगर की सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं। सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।

साथ ही पुलिस चौकी के सामने से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच कर खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग

इस पूरे मामले ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डे अध्यक्ष, सैदुर्रहमान मालिक को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध खनन पर कब तक लगाम लगाते हैं।

रिपोर्ट – नीरज निगम 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22882
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई