Barabanki

Barabanki: रमज़ान, होली और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ गरिमा पंत ने पुलिस फोर्स के साथ निकाला रूट मार्च

SHARE:

Barabanki: रमजान, होली और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

सीओ गरिमा पंत और प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मसौली थाना क्षेत्र में रूट मार्च कर लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस को सहयोग करने की अपील की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 फरवरी 2026

रमज़ान, होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च और पैदल गश्त की।

 

सीओ रामनगर गरिमा पंत के नेतृत्व में रूट मार्च

रविवार को गरिमा पंत (क्षेत्राधिकारी रामनगर) एवं अजय प्रकाश त्रिपाठी (प्रभारी निरीक्षक मासौली) ने भारी पुलिस बल के साथ पूरे थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकला।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मोबाइल दुकान और घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद; एक आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर

कस्बा, सआदतगंज और अनूपगंज क्षेत्रों के पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया गया। अधिकारियों ने लोगों को आगामी 3 व 4 मार्च को होने वाले होली पर्व और जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

सीओ गरिमा पंत ने लोगों से अपील की कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: भूसा लदी ट्रॉली खींचते समय पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत; परिजनों में कोहराम 

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या अफवाह फैलाने वाला तत्व दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी

त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही रात्रि गश्त और सीसीटीवी निगरानी को भी बढ़ाया गया है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि रमजान, होली और ईद के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी नागरिक निर्भीक होकर पर्व मना सकें।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  Barabanki: उप परिवहन आयुक्त ने संभाली सड़क सुरक्षा अभियान की कमान, 96 वाहन चालकों के काटे गए चालान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22594
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई