Barabanki

Barabanki: आधी रात घर में घुसकर हमले और धमकाने का आरोप, पुलिस से नहीं मिली मदद; पीड़ित ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

SHARE:

Barabanki: पुलिस से मायूस पीड़ित ने सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर में परिवार ने दबंगों पर घर में घुसकर धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़ित ने X (ट्विटर) पर यूपी पुलिस और बाराबंकी पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर में एक परिवार ने दबंगों पर घर में घुसकर धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही जिसके चलते घटना के बाद से वे दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

 

आधी रात को घर में घुसने का आरोप

पीड़ित राजेश कुमार के अनुसार, घटना 12 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि शाह परिवार के सदस्य चंदन अवस्थी, शिवम अवस्थी और राकेश अवस्थी अचानक उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए परिवार को डराने-धमकाने लगे।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने हमला करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

 

सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार

स्थानीय पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित राजेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। उन्होंने घटना से जुड़े फोटो साझा करते हुए यूपी पुलिस और बाराबंकी पुलिस को टैग कर हस्तक्षेप की मांग की। पोस्ट में उन्होंने परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलटी तेज़ रफ़्तार कार, बेगमगंज निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर

घटना के बाद ग्रामीणों में भी भय का माहौल बताया जा रहा है। अब यह देखना होगा कि पुलिस सोशल मीडिया पर की गई शिकायत का संज्ञान लेकर आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ग्राम चकिया में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बोई गई फसल जोतकर अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी ज़मीन

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2003
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?