Barabanki

Barabanki News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम; ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

SHARE:

Barabanki: युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम

देवा थाना क्षेत्र के पनवारी कुटी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत। बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का आरोप।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 7 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनवारी कुटी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। मकान निर्माण के दौरान छत पर चढ़े युवक की 11 हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद्र (27 वर्ष) पुत्र देशराज रावत, निवासी पनवारी कुटी गांव, अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। स्लैब डालने के दौरान वह छत पर चढ़ा हुआ था, तभी अचानक मकान के बेहद नजदीक से गुजर रही 11 हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— "पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे टकरा रहे हैं"

 

करंट लगते ही गंभीर रूप से झुलसा युवक

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही हरिश्चंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए उसे बाराबंकी जिला सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।

Barabanki News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम; ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

 

परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: विधायक प्रतिनिधि ने पूजन और मंत्रोच्चार के साथ किया शिव-शक्ति द्वार का शिलान्यास

Barabanki News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम; ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

ग्रामीणों का बिजली विभाग पर गंभीर आरोप

इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन घरों के बेहद नजदीक और मानक ऊंचाई से नीचे गुजर रही है। इसकी शिकायतें पहले भी कई बार की गईं, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

पहले भी जा चुकी है जानें, कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन हर बार मामले को दबा दिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि

हाईटेंशन लाइनों को सुरक्षित ऊंचाई पर शिफ्ट किया जाए
दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महिला किसान नेता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, गदिया गांव के बाहर नहर किनारे मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

762
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई