Barabanki

Barabanki: जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मिनी मैराथन का आयोजन, जन-जन तक पहुंचाया गया नशा मुक्त भारत का संकल्प 

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जागरूकता दौड़/मिनी मैराथन का आयोजन। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कर स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन का संदेश दिया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से से शुक्रवार को बाराबंकी में जागरूकता दौड़/मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में प्रतिमा श्रीवास्तव, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

जागरूकता दौड़ का शुभारंभ जनपद न्यायालय, गेट संख्या-1 से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “जीवन को हां कहे, ड्रग्स को न कहें” स्लोगन लिखे बैनर के साथ तिरंगा थीम के गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर की गई। इसके पश्चात जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ में शामिल धावकों को रवाना किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली खेलने के नाम पर दलितों से बदसलूकी व मारपीट, कार्रवाई में देरी पर भड़की भीम आर्मी; आधी रात को कोतवाली का किया घेराव

Barabanki: जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मिनी मैराथन का आयोजन, दिलाया गया नशा मुक्त भारत का संकल्प 

इस मिनी मैराथन में स्टेडियम बाराबंकी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी, प्रशिक्षार्थी, पैनल अधिवक्तागण, दीवानी न्यायालय के कर्मचारी, पुलिस प्रशिक्षु सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान अनेक न्यायिक अधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न खेलो के प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

 

जनपद न्यायाधीश का संदेश

जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस जनजागरुकता दौड़ का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामो के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा है। इस कार्यक्रम का मूल संदेश है- “जीवन को हां कहे, ड्रग्स को ना कहें।”

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अपील

श्री कृष्ण चन्द्र सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में सशक्त पहल है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके विरुद्ध जागरूक करे।

यह भी पढ़ें  Gujrat News: दवा खाकर से'क्स करता था पति, बीवी ने चूहे मार दवा खिलाकर मार डाला; लेकिन...एक गलती से खुल गया भेद

 

स्पोर्ट्स ऑफिसर ने की सराहना

इस अवसर पर राजेश सोनकर, स्पोर्ट्स ऑफिसर ने कहा कि स्टेडियम के खिलाड़ी और प्रशिक्षक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। नशा उन्मूलन जैसे गंभीर विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सराहनीय है।

 

प्रतिभागियों का संदेश

उल्लेखनीय है कि युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन 5 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 जनवरी 2026 तक चलेगा, जबकि नशा उन्मूलन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। जागरूकता दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और देश के उज्जवल भविष्य को भी प्रभावित करता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ की हेरोइन व हुंडई क्रेटा कार के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?