Barabanki

Barabanki: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटों खींचने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki: सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा में एक युवती ने गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार और अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदवारा में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया और अश्लील फोटो भी खींच ली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो वर्षों से थी बातचीत, शादी का दिया था आश्वासन

थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, चंदवारा निवासी युवती की गांव के ही छोटेलाल (पुत्र महादेव) से पिछले दो वर्षों से बातचीत थी। इसी दौरान युवक ने शादी का वादा किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-गोंडा हाईवे पर दर्दनाक हादसा—सड़क पर गिरे युवक को बस ने रौंदा, मौके पर मौत; नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त

पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। लगभग तीन माह पूर्व जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने कथित रूप से युवती की बीमारी का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया और कहा कि जैसे चल रहा है वैसे ही चलने दो।

27 फरवरी को घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

तहरीर में यह भी आरोप है कि शादी से इंकार पर जब युवती ने आरोपी से मिलना जुलना बंद कर दिया, तो 27 फरवरी 2026 को युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान युवती के पिता के घर पहुंचने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लिफ्ट देने के बहाने 656 ग्राम चांदी लूटने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई चांदी व घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की बात पुलिस अधिकारियों द्वारा कही गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दो बाइको की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक को डीसीएम ने रौंदा, मौके पर मौत, दो अन्य गंभीर घायल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1422
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?