Barabanki

Barabanki: दुष्कर्म के बाद पेट्रोल डालकर 19 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत; अंतिम संस्कार के दौरान भीम आर्मी और पुलिस में तीखी नोक-झोंक

SHARE:

Barabanki: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में जलने से मौत।

परिजनों ने दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने का आरोप लगाया।

भीम आर्मी ने 50 लाख मुआवजा, जमीन का पट्टा और सरकारी नौकरी की मांग की।

प्रशासन की मौजूदगी में आधी रात हुआ अंतिम संस्कार।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 19 फरवरी 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में जली अवस्था में मिली 19 वर्षीय युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और परिजनों के साथ सामाजिक संगठनों ने मुआवजा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

 

बहन की तहरीर – शौच के लिए गई थी, जली अवस्था में मिली

मृतका की बहन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन 19 जनवरी 2026 को दोपहर में शौच के लिए घर से बाहर गई थी। कुछ समय बाद लोगों ने किसी के जलने की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवती नंदन की मड़ैया के नीचे गंभीर रूप से जली पड़ी मिली।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

परिजनों ने आशंका जताई है कि अखिलेश यादव ( निवासी सायपुर बंजरिया, थाना रामनगर) और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे आग के हवाले कर दिया।

परिवार का कहना है कि पीड़िता ने मृत्यु से पूर्व दिए बयान में भी उक्त आरोपी का नाम लिया था। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव पहुंचने पर गांव में फैला आक्रोश, अंतिम संस्कार से इनकार

पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं, मृतका की बहन और ग्रामीणों ने 50 लाख रुपए मुआवजा, पांच बीघा ज़मीन का पट्टा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व कठोर सजा की मांग की।

मांगे पूरी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परीक्षा केंद्र के बाहर छोड़कर गया था पिता; मचा हड़कंप

प्रशासन की मौजूदगी में आधी रात हुआ अंतिम संस्कार

हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

काफी समझाइश के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। अधिकारियों की मौजूदगी में करीब आधी रात को शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

अंतिम संस्कार को लेकर भी उठे सवाल

भीम आर्मी के जिला प्रभारी शिवबरन सिंह ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के दौरान पर्याप्त लकड़ी व अन्य सामग्री की व्यवस्था नही की गई। उनका कहना है कि शव को जलाने के रिफांइड तेल का उपयोग किया, जिस पर उन्होंने प्रशासन से सवाल उठाए।

उन्होंने यह भी कहा कि विरोध से बचने के लिए आधी रात को अंतिम संस्कार कराया गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

पुलिस जांच जारी, गिरफ्तारी का इंतजार

पक्के का कहना है कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, मृतक के व्हाट्सएप स्टेट्स पर तस्वीर के साथ लिखा मिला यह संदेश

फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दिलाई जाए।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1256
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?