Barabanki

बाराबंकी में 10 चोरी के मोबाइल के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, अपाचे बाइक भी बरामद; पुलिस ने इस तरह किया गैंग का पर्दाफाश

SHARE:

बाराबंकी में स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के 10 मोबाइल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

अपाचे बाइक बरामद, जिला अस्पताल और रैन बसेरों से मोबाइल चोरी करने का आरोप।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 सितंबर 2026

बाराबंकी में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट, सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी के मोबाइल फोन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महफूज उर्फ रोमियो निवासी ग्राम दरहरा, थाना जहांगीराबाद और मो. तालिब निवासी पीरबटावन, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0 678/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई की गई है।

जिला अस्पताल और रैन बसेरों से मोबाइल चोरी करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच के दौरान सामने आया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल और रैन बसेरों से चोरी किए गए थे।

पुलिस का कहना है कि इसी संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य चोरी के मामलों तथा उनके संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में झाड़ियों और कूड़े के ढेर से घिरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों के लिए PHC तक पहुंचना बना 'चुनौती'; अधीक्षक बोले- BDO को भेजा गया है पत्र

मैनुअल इंटेलिजेंस और CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने सभी थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में स्वाट और सर्विलांस टीम ने थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस के हाथ लगी है।

दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। महफूज उर्फ रोमियो के खिलाफ बाराबंकी के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

Also Read: Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

महफूज उर्फ रोमियो का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महफूज उर्फ रोमियो के खिलाफ निम्न मुकदमे दर्ज हैं—

  1. मु0अ0सं0 04/2022, धारा 380/411/454 भादवि, थाना फतेहपुर, बाराबंकी।
  2. मु0अ0सं0 124/2022, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहांगीराबाद, बाराबंकी।
  3. मु0अ0सं0 291/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना जहांगीराबाद, बाराबंकी।
  4. मु0अ0सं0 586/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
  5. मु0अ0सं0 253/2025, धारा 305/317(2) बीएनएस, थाना मसौली, बाराबंकी।
  6. मु0अ0सं0 256/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना मसौली, बाराबंकी।
  7. मु0अ0सं0 419/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना मसौली, बाराबंकी।
  8. मु0अ0सं0 161/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सतरिख, बाराबंकी।
  9. मु0अ0सं0 678/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
यह भी पढ़ें  Barabanki: भाजपा नेता राकेश कर्रा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, संगठन की मजबूती समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

मो. तालिब का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक मो. तालिब के खिलाफ भी चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं—

  1.  मु0अ0सं0 32/2026, धारा 305ए/317(2) बीएनएस, थाना देवा, बाराबंकी।
  2.  मु0अ0सं0 678/2017, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
  3. मु0अ0सं0 553/2019, धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
  4. मु0अ0सं0 448/2020, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
  5. मु0अ0सं0 497/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
  6. मु0अ0सं0 498/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
  7. मु0अ0सं0 742/2022, धारा 380/411 भादवि, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
  8. मु0अ0सं0 330/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।
  9. मु0अ0सं0 678/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी।

गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम शामिल रही।

स्वाट टीम

स्वाट टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, उपनिरीक्षक अजीज़ुल हसन, हेड कांस्टेबल अंगद गौड़, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बहादुर सरोज, हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, कांस्टेबल जरनैल सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार, कांस्टेबल अंकित तोमर, कांस्टेबल अभिषेक राजवंशी और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी पुलिस की इंसानियत बनी मिसाल: 24 घंटे से भटक रहे 11 वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया, पुलिसकर्मियों ने अपने पैसे से दिलाए कपड़े; घर लौटने का दिया किराया

सर्विलांस टीम

सर्विलांस सेल की टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह, हेड कांस्टेबल मजहर अहमद, हेड कांस्टेबल चन्द्रभान, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीण शुक्ला, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकुर, कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल सुनिधि पाण्डेय शामिल रहीं।

थाना कोतवाली नगर पुलिस

थाना कोतवाली नगर की टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पप्पू सिंह यादव, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, कांस्टेबल पवन सिंह परमार और रिजर्व कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

पुलिस की कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने का दावा

बाराबंकी पुलिस लगातार चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने की बात कह रही है। ताजा कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी और 10 मोबाइल फोन की बरामदगी को पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मोबाइल फोन के अलावा चोरी की अन्य घटनाओं में भी उनकी भूमिका रही है या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22948
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई