Barabanki

Barabanki: जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO वायरल; दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे झाऊ गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।

घटना का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद गुरुवार सुबह अचानक मारपीट में बदल गया। पूरे झाऊ मजरे रोहना मीरापुर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं एक पक्ष ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं करने और मेडिकल परीक्षण न कराने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

जमीन के विवाद ने पकड़ा तूल, सुबह आमने-सामने आए दोनों पक्ष

जानकारी के अनुसार पूरे झाऊ मजरे रोहना मीरापुर निवासी अर्जुन और राम सजीवन के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: रिलायंस फैक्ट्री में 'मजाक' बना मौत का कारण! एयर प्रेशर पाइप से शरीर में हवा भरने का आरोप, 4 दिन बाद मजदूर की मौत

देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

इसी मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

अर्जुन का आरोप- बाग से जबरन रास्ता निकालने का किया विरोध तो हमला

अर्जुन ने बताया कि गाटा संख्या 350 सरकारी बंजर भूमि है और इससे लगी हुई गाटा संख्या 352 में उनकी बाग है।

उनका आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे राम सजीवन, नत्थू, मीना पत्नी चंदिका, सुमन समेत अन्य लोग एक राय होकर उनकी बाग से जबरन रास्ता निकालने लगे।

अर्जुन के मुताबिक, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके चाचा और चाची के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

अर्जुन का कहना है कि घटना के बाद वह थाने पहुंचे, लेकिन उनके अनुसार पुलिस ने न तो FIR दर्ज की और न ही उनका मेडिकल परीक्षण कराया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, गंभीर घायल चालक ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम; हादसे की जांच में जुटी पुलिस

समाधान दिवस में भी उठ चुका है जमीन का मामला

अर्जुन का कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर वह पहले भी समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं। उनका आरोप है कि राजस्व प्रशासन की ओर से विवाद का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।

अर्जुन के अनुसार, लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान नहीं होने के कारण गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

दूसरे पक्ष का पलटवार- टीन शेड गिराने और मारपीट का आरोप

वहीं दूसरी तरफ राम सजीवन ने भी अर्जुन पक्ष पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विपक्षियों ने उनका टीन शेड गिरा दिया।

राम सजीवन के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने भी पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इस तरह जमीन पर कब्जेदारी और रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है।

पुलिस बोली- मामला संज्ञान में, जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे क्रूर अत्याचारों के विरोध में फूंका बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला

सुबेहा थाना प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और वायरल वीडियो समेत मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट की घटना में किसकी क्या भूमिका रही।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23230
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई