Barabanki

Barabanki: पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, घर में खेलते-खेलते हुआ दर्दनाक हादसा; परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki News: रामनगर के रामपुर खरगी गांव में घर में खेलते समय डेढ़ साल की मासूम रूहानी उर्फ कल्लो पानी से भरे टब में गिर गई। डूबने से बच्ची की मौत हो गई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 अगस्त 2026

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची घर में खेल रही थी और खेलते-खेलते नल के पास रखे पानी से भरे टब के पास पहुंच गई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह टब में गिर गई।

काफी देर तक बच्ची के दिखाई नहीं देने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो टब में उसका शव पड़ा मिला। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पूरे रामपुर खरगी गांव में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें  UP News: पुलिस की वर्दी पहनकर युवती से रचाई शादी, दहेज में ली लाखों की रकम, जाने किस गलती से हुआ फ़र्ज़ी दरोगा का भंडाफोड़

खेलते-खेलते पानी से भरे टब के पास पहुंची मासूम

मामला रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर खरगी गांव का है। गांव निवासी रविंद्र कुमार की करीब डेढ़ वर्षीय बेटी रूहानी उर्फ कल्लो गुरुवार को घर में खेल रही थी।

परिजनों के मुताबिक खेलते-खेलते बच्ची घर में नल के पास पहुंच गई। वहीं पानी से भरा एक टब रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टब में जा गिरी।

परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी।

काफी देर बाद तलाश शुरू हुई तो टब में मिली बच्ची

कुछ समय बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर में खोजबीन के दौरान जब उनकी नजर पानी से भरे टब पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।

बच्ची टब में पड़ी थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दर्दनाक हादसा! मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लगाई आग में जलकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, नम आंखों से अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब मासूम का शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजन बेसुध हो गए और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मासूम का अंतिम संस्कार किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

रामनगर कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki News: जोहा मेराज ने रचा इतिहास, MBBS में सर्वाधिक अंक हासिल कर जीता कुलपति स्वर्ण पदक-2026

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, इलाके में हड़कंप; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22972
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई