Barabanki

Barabanki News: खबर का असर! बाराबंकी एक्सप्रेस की खबर के बाद हरकत में आई नगर पालिका, पकड़ा गया मासूम छात्रा पर हमला करने वाला आवारा कुत्ता

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी में 10 वर्षीय छात्रा अनाविया पर आवारा कुत्तों के हमले की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका हरकत में आई।

बाराबंकी एक्सप्रेस की खबर का असर, अभियान चलाकर हमला करने वाले कुत्ते को पकड़ा गया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 06 अगस्त 2026

बाराबंकी एक्सप्रेस पर प्रकाशित खबर का असर आखिरकार देखने को मिला। नगर कोतवाली क्षेत्र के सत्यप्रेमी नगर में कक्षा 5 की 10 वर्षीय छात्रा अनाविया काशिफ़ पर आवारा कुत्तों के हमले की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया। अभियान चलाकर उस आवारा कुत्ते को पकड़ लिया गया, जिसने मासूम बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मासूम छात्रा पर हमले के बाद उठे थे सवाल

बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के सत्यप्रेमी नगर में स्कूल से घर लौट रही सेंट एंथोनी स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा अनाविया काशिफ़ पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। हमले में बच्ची के दाहिने पैर पर पांच जगह गहरे घाव हो गए थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शराब के नशे में धुत जीजा ने डंडे से पीट-पीटकर की साले की हत्या, जानिए किस बात पर हुआ था विवाद 

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया था कि आवारा कुत्तों का यह झुंड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन नगर पालिका में कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया नगर पालिका प्रशासन

बाराबंकी एक्सप्रेस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन की नींद टूटी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने विशेष अभियान चलाया।

स्थानीय सभासद पंकज मिश्रा ने नगर पालिका की टीम को मौके पर बुलवाया। टीम ने कई घंटों तक क्षेत्र में अभियान चलाया और आखिरकार उस आवारा कुत्ते को पकड़ने में सफलता हासिल की, जिसने मासूम अनाविया पर हमला किया था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 15 दिनों से खराब पड़ा सरकारी ट्यूबवेल: एक दूसरे पर दोष मढ़ रहे जिम्मेदार, सैकड़ों बीघा फसल सूखने की कगार पर; किसानों ने किया प्रदर्शन

स्थानीय लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

कुत्ते को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन उन्होंने नगर पालिका से मांग की कि केवल एक कुत्ते को पकड़ने से समस्या खत्म नहीं होगी। क्षेत्र में मौजूद अन्य आवारा कुत्तों को भी चिन्हित कर अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी और मासूम या राहगीर को इस तरह की घटना का सामना न करना पड़े।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बनी हुई है और नगर पालिका को नियमित अभियान चलाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी भूमि पर लगे आम के हरे-भरे पेड़ो की अवैध कटान, शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य, अब डीएम और डीएफओ से कार्रवाई की मांग

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22923
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?