Barabanki

Barabanki News: कमेला गांव में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई लोग घायल; मारपीट का VIDEO वायरल

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के कमेला गांव में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के कमेला गांव में पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: टोरेंट गैस की खुदाई से टूटी पाइपलाइन, जलापूर्ति ठप; बूंद बूंद पानी को तरस रही जनता - कब जागेंगे जिम्मेदार?

प्रथम पक्ष का आरोप: बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीटा

पहले पक्ष की ओर से कमलेश कुमारी कश्यप पत्नी सुरेंद्र कश्यप ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 19 जुलाई 2026 को गांव में पानी निकासी को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि प्रवेश कुमार पुत्र गजराज चौरसिया और उनके पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनोज पुत्र कैलाश, अनुज पुत्र कैलाश और ऋषि के साथ भी मारपीट की गई। घटना में घायल मनोज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप

दूसरे पक्ष की ओर से प्रवेश कुमार पुत्र गजराज चौरसिया ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने भी घटना में चोटें आने की बात कही है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मिशन शक्ति टीम का सराहनीय कार्य, 16 वर्षीय किशोरी को परिजनो से मिलाया; रेलवे स्टेशन पर परिवार से बिछड़ गई थी किशोरी

वायरल वीडियो की भी जांच करेगी पुलिस

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम की भी जांच की जाएगी।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki Politics: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा में मची भगदड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब उर्फ कोकब बसपा में शामिल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki News: दलित मंत्री और विधायक पीछे, सवर्ण पूर्व विधायक पहली पंक्ति में! महादेवा मंदिर में सीएम योगी के दर्शन-पूजन की तस्वीर पर छिड़ी सियासी बहस

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23279
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?