Barabanki

Barabanki News: वाटर पार्क से रहस्यमय ढंग से लापता निजी कंपनी के कर्मी का शव नहर में मिला, CCTV में अकेले निकलते दिखे; मौत पर कई सवाल

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के चौपुला स्थित वाटर पार्क से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता निजी कंपनी कर्मचारी अजय कुमार बाजपेई का शव सेमरी नहर से बरामद हुआ।

CCTV में अकेले निकलते दिखे युवक की मौत पर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 18 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक निजी कंपनी के 40 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौपुला के पास एक वाटर पार्क में दोस्तों के साथ दावत में शामिल होने पहुंचे युवक का शव अगले दिन सेमरी गांव के पास नहर से बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान अजय कुमार बाजपेई (40 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश बाजपेई, निवासी ग्राम अंबौर, थाना सफदरगंज, बाराबंकी के रूप में हुई है। अजय एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, मोबाइल भी बंद; परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

वाटर पार्क में पार्टी के बाद रहस्यमय ढंग से हुए लापता

परिजनों के अनुसार अजय कुमार बाजपेई शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने सफदरगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से तलाश की गुहार लगाई।

फाइल फ़ोटो – अजय कुमार बाजपेई

CCTV फुटेज में अकेले बाहर निकलते दिखे अजय

पुलिस जांच के दौरान वाटर पार्क के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में अजय कुमार बाजपेई को बिना किसी को बताए कपड़े पहनकर अकेले वाटर पार्क से बाहर निकलते हुए देखा गया।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। इसी दौरान चौपुला नहर के किनारे उनका एक जूता और बेल्ट मिलने की जानकारी सामने आई, जिससे आशंका और गहरा गई कि युवक नहर में गिरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ट्रैक्टर व्यापारी के घर 19 लाख की चोरी, 10 दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं; असंद्रा पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

नहर का पानी कम कर शुरू की गई तलाश, सेमरी के पास मिला शव

नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण शुरुआती तलाश में सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद प्रशासन की मदद से नहर का जलस्तर कम कराया गया और व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।

शनिवार शाम करीब 6 बजे अजय कुमार बाजपेई का शव ग्राम सेमरी स्थित नहर से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल दुर्घटना, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

अजय कुमार बाजपेई की अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हर पहलू की गहन जांच की जाएगी और तथ्य सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, इलाज के दौरान मौत; पति समेत चार पर केस दर्ज

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली 

Barabanki: भ्रष्टाचार का अड्डा बनी नवाबगंज तहसील! 30 दिन में मिलने वाला उत्तराधिकार प्रमाण पत्र 6 महीने से लटका, अब CM से इंसाफ की गुहार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22822
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई