Barabanki

बाराबंकी में 7.97 लाख रुपये लेकर लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी: मोबाइल फोन भी बंद, लूट की आशंका में जांच तेज

SHARE:

बाराबंकी के सूरतगंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का कर्मचारी 7.97 लाख रुपये लेकर बैंक जमा करने निकला, लेकिन रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।

बैंक तक नहीं पहुंचने पर लूट की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में करीब 7.97 लाख रुपये की नकदी लेकर बैंक जमा करने निकला एक पेट्रोल पंप कर्मचारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। कर्मचारी के देर शाम तक वापस न लौटने और बैंक तक न पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस लूट, गुमशुदगी और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बैंक में रुपये जमा करने निकला कर्मचारी, रास्ते से हुआ गायब

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मैनेजर विजय यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ममतामऊ निवासी कर्मचारी अंकित यादव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 7,97,880 रुपये की नकदी लेकर भारतीय स्टेट बैंक की फतेहपुर शाखा में जमा करने के लिए ऑटो से रवाना हुआ था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सड़क पर उतरे ग्रामीण तो हरकत में आया सिस्टम! विरोध के बाद गांव पहुंचे जिला पंचायत सदस्य; RCC सड़क निर्माण का आश्वासन

शाम करीब पांच बजे तक अंकित के वापस न लौटने पर पेट्रोल पंप प्रबंधन ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद बैंक से जानकारी ली गई तो पता चला कि अंकित बैंक पहुंचा ही नहीं था।

बैंक न पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) फतेहपुर जगत राम कनौजिया ने प्रभारी निरीक्षक मुस्तकीम अहमद को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मादक पदार्थों से लदी डीसीएम खाई में पलटी: चालक-परिचालक फरार, भांग या गांजा होने की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पेट्रोल पंप प्रबंधन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।

धौसार गांव में मिली आखिरी मोबाइल लोकेशन

तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को अंकित यादव के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन फतेहपुर क्षेत्र के धौसार गांव के पास मिली। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया और आगे उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी।

पुलिस अब मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कर्मचारी की तलाश में जुटी है।

लूट समेत सभी पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच टीम लूट, गुमशुदगी अथवा किसी अन्य आपराधिक घटना सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कर्मचारी की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के मदरसा दारुल उलूम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, RTI एक्टिविस्ट की शिकायत पर शासन ने बैठाई जांच; एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में झोलाछाप का ‘इंजेक्शन कांड’: डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, तीन अन्य बच्चे गंभीर हालत में रेफर

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22556
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई