Barabanki

बाराबंकी में टीकाकरण व्यवस्था का डीएम ईशान प्रताप सिंह ने किया औचक निरीक्षण: बोले — “कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे”

SHARE:

बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं, आशा-आंगनबाड़ी और एएनएम से की सीधी बातचीत

सैम-मैम बच्चों की नियमित निगरानी और ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में संचालित नियमित टीकाकरण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, उपलब्धता और प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम से संवाद कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने टीकाकरण सत्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से क्षेत्र में चिन्हित नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और टीकाकरण से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता के पास एक सुव्यवस्थित रजिस्टर होना चाहिए, जिसमें गर्भधारण से लेकर प्रसव और उसके बाद बच्चे को लगाए जाने वाले सभी टीकों तथा स्वास्थ्य परीक्षणों का पूरा विवरण दर्ज रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: राज्य कर विभाग द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यक्रम" का आयोजन, GST 2.0 और पंजीयन लाभों पर हुआ संवाद

“कोई भी लाभार्थी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे” — डीएम

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे और गर्भवती महिला की अद्यतन जानकारी होनी चाहिए, ताकि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं बल्कि बच्चों और माताओं के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

सैम और मैम बच्चों की निगरानी के दिए निर्देश

डीएम ने विशेष रूप से सैम (SAM) और मैम (MAM) श्रेणी के कुपोषित बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर की नियमित समीक्षा की जाए ताकि कुपोषण की पहचान समय रहते हो सके और जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूरे गुमान कांड में नया मोड़! बुजुर्ग की हत्या के बाद पीड़ित परिवार पर ही बलवे की FIR, पुलिस पर भाजपा विधायक और करणी सेना के दबाव में सरेंडर का आरोप

शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों में ड्यू लिस्ट के अनुसार लाभार्थियों को समय से सूचना देकर टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर पार्षदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समुदाय के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच कार्यक्रमों से जुड़ सकें।

स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता और प्रतिबद्धता के कारण ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पा रहा है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में SHG महिलाओं के शोषण मामले की जांच तेज: लखनऊ से पहुंची विशेष टीम ने दर्ज किए बयान, जांच रिपोर्ट के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव सिंह, डीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22783
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई