Barabanki

बाराबंकी में शादी की तैयारी के बीच परिवार को बड़ा झटका: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया प्रेमी, थाने में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

SHARE:

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से 1.20 लाख रुपये नकद गायब होने का मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 17 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवती घर में रखी 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई।

मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें  Lucknow News: कमिश्नरेट पुलिस की शर्मनाक हरकत, बारिश में भीगते लोगों पर चलाया चालान का डंडा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना...Video

गांव के युवक पर लगाया गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार घटना 13 मई 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि गांव का ही अंकित पुत्र कमलेश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

परिवार के अनुसार घर में युवती की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान वह घर से अचानक गायब हो गई। बाद में पता चला कि घर में रखी 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी भी गायब है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी युवक पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है और वह जालसाज किस्म का व्यक्ति है।

थाने में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने 14 मई 2026 को लोनीकटरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जनता हॉस्पिटल की लापरवाही से मरीज की टांग काटने की नौबत, पीड़ित के वकील ने ठोका ₹90 लाख मुआवजे का दावा

इसके बाद उन्होंने तहसील समाधान दिवस में अपनी शिकायत रखी और न्याय की मांग की।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर के आदेश दिए, जिसके बाद रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि समाधान दिवस में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

युवती और आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

पुलिस अब युवती और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। मामले में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बच्चों के झगड़े में ससुर ने दामाद पर किया लाठी से हमला, आंख में गंभीर चोट; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

घटना के बाद परिवार में चिंता और गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग मामले में जल्द कार्रवाई और युवती की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14123
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई