Barabanki

बाराबंकी में DM का ग्राउंड जीरो निरीक्षण, सड़क मरम्मत में गड़बड़ी पर अधिकारियों की लगाई क्लास

SHARE:

बाराबंकी में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जल जीवन मिशन कार्यों का निरीक्षण कर सड़क मरम्मत में लापरवाही पर नाराजगी जताई।

अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 अप्रैल 2026

नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम ओहरामऊ और नगर पंचायत हैदरगढ़ में पहुंचकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्मित पानी की टंकियों, पाइपलाइन कार्यों और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ग्रामीणों से संवाद कर जानी जमीनी हकीकत

गुणवत्ता और प्रगति का लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर परियोजना की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोगिता का मौके पर आकलन किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला

सड़क मरम्मत कार्य में मिली खामियां, जताई नाराजगी

कई स्थानों पर रेस्टोरेशन कार्य असंतोषजनक

पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों के पुनर्स्थापना कार्यों का निरीक्षण करने पर कई जगह कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

80% कार्य पूर्ण होने वाले गांवों में होगी विशेष जांच

नोडल अधिकारी नियुक्त कर चेकलिस्ट से सत्यापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन ग्रामों में जल जीवन मिशन के 80 प्रतिशत या उससे अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं, वहां नोडल अधिकारी नियुक्त कर चेकलिस्ट के आधार पर सत्यापन कराया जाए। साथ ही जहां सड़कें पूर्व स्थिति में नहीं लाई गई हैं, वहां तत्काल गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराया जाए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— "पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे टकरा रहे हैं"

लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित उपजिलाधिकारी और नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों द्वारा की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।

हैदरगढ़ में पैदल निरीक्षण कर देखी खामियां

नगर पंचायत हैदरगढ़ में भी जिलाधिकारी ने पैदल चलकर पानी की टंकियों और पाइपलाइन कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों का निरीक्षण किया। यहां भी सड़क मरम्मत कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

गुणवत्ता और जनसुविधा पर प्रशासन का फोकस

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना में गुणवत्ता, समयबद्धता और जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बच्चों के झगड़े में ससुर ने दामाद पर किया लाठी से हमला, आंख में गंभीर चोट; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19371
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई