Barabanki

बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से गांजा तस्कर फरार, संतरी को धक्का देकर भागा आरोपी; मचा हड़कंप

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज थाने से गांजा तस्करी में पकड़ा गया आरोपी संतरी को धक्का देकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया एक आरोपी रविवार सुबह पेशाब के बहाने संतरी को धक्का देकर थाने से फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

रात में पकड़े गए थे दो तस्कर, सुबह एक फरार

जानकारी के अनुसार, बीती रात सफदरगंज पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के जीतनगर निवासी दो अभियुक्तों—ज्ञानू और रमाकांत—को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास: ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, हालत गंभीर
संतरी को धक्का देकर मौके से भागा

रविवार सुबह आरोपी ज्ञानू ने संतरी पर तैनात होमगार्ड जैसीराम यादव से पेशाब जाने की अनुमति मांगी। जैसे ही संतरी उसे बाहर ले जा रहा था, आरोपी ने अचानक धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर शौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें  पहले होर्डिंग से गायब की फ़ोटो, फिर 'मातहत' कहकर भड़काई आग, 19 सालों तक बड़बोले कांग्रेस नेता नईम सिद्दीकी की मोहब्बत से क्यों महरूम रहे बाराबंकी सदर के युवा मतदाता?
दूसरे आरोपी को भेजा गया जेल, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि दूसरे आरोपी रमाकांत को जेल भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस की सजगता पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कस्टडी प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि फरार आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki Flood: सरयू ने धारण किया रौद्र रूप, खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर नदी; दर्जनों गांवों में दहशत

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22837
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई