Barabanki

बाराबंकी में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप: धारदार हथियारों से हमला, तीन लोग घायल

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के भिखरा गांव में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव में एक मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास स्थित एक किराने की दुकान पर अंडे और सिगरेट खरीदने गए युवकों का वहां मौजूद दूसरे पक्ष से विवाद हो गया।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया धारदार हथियारों से हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे। इस हमले में एक पक्ष से नितेन्द्र प्रताप सिंह (19) पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह और अखिलेश सिंह पुत्र स्व. राम केवल सिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद लुकमान भी गंभीर रूप से घायल हुआ।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के ख़िलाफ़ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, मुक्त कराई गई 32 बीघा ज़मीन

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दोनों पक्षों ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जलते घर में फंसा युवक, होमगार्ड बना "हीरो", जान जोखिम में डालकर फिल्मी स्टाइल में किया रेस्क्यू....Video
क्षेत्र में तनाव, पुलिस की निगरानी बढ़ी

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
महिला आरक्षण पर सियासत तेज: राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले—‘महिलाओं के साथ हुआ विश्वासघात’

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: ई-रिक्शा से गिरा लाखों के जेवरात से भरा बैग, पुलिस ने 30 मिनट में बरामद कर महिला को लौटाया
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2356
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?