Barabanki

Barabanki: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप, ससुर-सास के खिलाफ शिकायत

SHARE:

Barabanki: सफदरगंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 अप्रैल 2026

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जंगराबसावनपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता दिव्या पत्नी आकाश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके ससुराल वाले लगातार मोटरसाइकिल और फ्रिज की मांग कर रहे हैं और मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 से अधिक अवैध अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर सील, OT में मिली एक्सपायरी दवाएं; झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे चल रहा था इलाज

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने मायके से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसके ससुर ननकू और सास ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब उसने और उसके पति ने विरोध किया, तो आरोप है कि ससुर और सास ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की।

पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान उसका पति डर की वजह से वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 3 वर्षीय मासूम का शव नहर में मिला: दो दिन से लापता था मासूम, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

लगातार प्रताड़ना का आरोप

दिव्या ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।

 

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने सफदरगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और पीड़िता को कब न्याय मिल पाता है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल वाहन चालक की मौत: जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, हाल ही में हुई थी शादी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / मनोज शुक्ला

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23230
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई