Barabanki

Barabanki: नाराज़ पत्नी को मनाने के लिए साली का अपहरण! शर्त सुनकर ससुराल वाले रह गए दंग

SHARE:

Barabanki: पति ने पत्नी को वापस बुलाने के लिए नाबालिग साली का अपहरण कर लिया।

पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 06 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को वापस लाने के लिए अपनी 16 वर्षीय नाबालिग साली का अपहरण कर लिया। आरोपी ने ससुराल पक्ष के सामने शर्त रखी कि जब तक उसकी पत्नी वापस नहीं आएगी, तब तक वह साली को नहीं छोड़ेगा। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पति-पत्नी के विवाद से शुरू हुआ मामला

यह मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलखेड़ा का है। यहां के निवासी सुभाष वर्मा का विवाह करीब तीन वर्ष पहले कोठी थाना क्षेत्र के डफरापुर गांव की युवती से हुआ था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में विशाल जनचौपाल: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी ने सुनी हजारों लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। लगातार झगड़ों से परेशान होकर पत्नी फरवरी माह में मायके चली गई और वापस आने से इनकार कर दिया।

पत्नी को लाने में असफल, रची खतरनाक साजिश

पत्नी को वापस बुलाने के लिए आरोपी सुभाष ने कई प्रयास किए, लेकिन जब सभी प्रयास विफल हो गए तो उसने एक खतरनाक कदम उठाया।

आरोपी ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे अपने कब्जे में रख लिया।

ससुराल पक्ष के सामने रखी शर्त

आरोपी ने ससुराल पक्ष के सामने शर्त रखी कि यदि उसकी पत्नी को वापस भेजा जाएगा, तभी वह साली को छोड़ेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, मोतियाबिंद जांच मशीन खराब; मरीजों को निजी क्लीनिक भेजने का आरोप

सास ने पहले आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो मजबूर होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने किशोरी को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कोठी थाने में अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी सुभाष वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

रिश्तों पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर समाज में रिश्तों की गरिमा और मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पारिवारिक विवाद को इस तरह आपराधिक मोड़ देना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से 17 लाख के 83 गुम मोबाइल बरामद; मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22575
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई